छठी पट्टी के नाले-नालियों से कई टन कचरा, कीचड़ व मिट्टी को बाहर निकलवाया, सहायक सफाई निरीक्षक महेंद्र कुमार चिंडालिया ने उठाया विशेष सफाई कार्य का बीड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छठी पट्टी के नाले-नालियों से कई टन कचरा, कीचड़ व मिट्टी को बाहर निकलवाया,

सहायक सफाई निरीक्षक महेंद्र कुमार चिंडालिया ने उठाया विशेष सफाई कार्य का बीड़ा

लाडनूं (kalamkala.in)। अगर कर्मचारी सुधार पर उतर आए तो प्रशासन हमेशा चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा। शहर की सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने कभी छठी पट्टी और जाटों का उत्तरादा बास की तरफ जाने वाले मार्ग में डटे हुए नाले-नालियों और गंदे पानी का आएदिन होने वाले भराव की हालत की तरफ ध्यान दिलाने पर सहायक सफाई निरीक्षक महेंद्र कुमार चिंडालिया ने इसका बीड़ा उठाया और गुरुवार को अपनी टीम ले जाकर वहां पर पूरी मेहनत-मशक्कत से नालों में भरी हुई ढेरों मिट्टी को निकाला और नालियों से पानी के बहाव को वापस सुचारू करवाया। इस काम में सहायता सफाई निरीक्षक महेंद्र कुमार के साथ जमादार भागचंद चिंडालिया, पप्पू जमादार, सफाईकर्मी कीर्ति मनोज, तेजकरण, बजरंगलाल, गणेश प्रकाश, अभिनंदन, संजय ने पूरे मनोयोग से सफाई कार्य किया और रास्ते की स्थिति में सुधार करवाया। यहां छठी पट्टी में लाड़ मनोहर बाल निकेतन होकर दोनों तरफ के नाले-नालियां पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुके थे। इसी तरह छठी पट्टी से जाटों के उतरादा बांस गोपालपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी नाले-नालियों को कचरा-मिट्टी हटा कर सुचारू करवाया गया। गौरतलब है कि इन रास्तों के ये नाले-नालियां लम्बे समय से अवरुद्ध थे और पानी बह पर बाहर रास्ते में फैल कर रास्तों से लोगों का आवागमन तक बंद हो जाता था। इस स्थिति में लाड़ मनोहर बाल निकेतन के विद्यार्थियों, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्राओं आदि के सामने आने-जाने की समस्या पैदा हो रही थी। अब सफाई कार्य होने से सभी को राहत मिली है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now