फिरवासी में महिला के घर आकर आधा दर्जन मुलजिमानों ने गंभीर पिटाई की, मामले की जांच जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिरवासी में महिला के घर आकर आधा दर्जन मुलजिमानों ने गंभीर पिटाई की, मामले की जांच जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम फिरवासी में आधा दर्जन लोगों, जिनमें दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल थी, ने मिलकर एक महिला के घर पहुंच कर उस महिला की बुरी तरह पिटाई की। इन लोगों ने चार दिन पहले इसी महिला के पुत्र को भी पीट कर चोटिल किया था। इस वारदात की रिपोर्ट सन्तोष देवी (28) पत्नी रामकुमार नाथ निवासी फिरवासी के घर 13 मार्च को सांय 5 बजे करीब घर आए। उस समय वह अपनी पुत्रियों के साथ घर के अन्दर थी। इन मुल्जिमानों मुरलीधर पुत्र हनुमान नाथ व जितेन्द्र पुत्र पूर्णनाथ जाति नाथ निवासी फिरवासी ने एकराय होकर घर के सामने आये। इनके साथ हेमा देवी, पुष्पा देवी, निरमादेवी व कृष्णादेवी भी थी। इन सबने मिलकर उसके साथ गम्भीर मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह चोटें आई। चार दिन पहले इन्होंने उसके पुत्र मोहित के साथ भी मारपीट की थी, जिसके सिर पर चोट आई। जसवंतगढ़ पुलिस ने यह मामला धारा 189 (2), 115 (2), 126 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले कुछ जांच हेड कांस्टेबल भारमल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

आखिर क्यों लापरवाह है लाडनूं का विद्युत वितरण निगम, किस बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार? शहर के बीच से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन भी छोड़ी भगवान भरोसे, जर्जर विद्युत खंभों की हालत ‘अब गिरा, तब गिरा’ की, लोग दहशत में जीने को मजबूर

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

शहर चुनें

Follow Us Now