लिफ्ट पेयजल योजना के द्वितीय चरण में 19 अप्रेल को रहेगा 24 घंटे का शटडाउन, पानी कम बरतें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लिफ्ट पेयजल योजना के द्वितीय चरण में 19 अप्रेल को रहेगा 24 घंटे का शटडाउन, पानी कम बरतें 

डीडवाना (kalamkala.in)। नागौर लिफ्ट केनाल पेयजल योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत विभिन्न पंप हाउसों पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण रविवार 19 अप्रैल को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान नोखा दैया, देशनोक, जोधियासी, जायल सहित अन्य पंप हाउसों पर रखरखाव कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते द्वितीय चरण योजना से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।शटडाउन के कारण नागौर जिले के नागौर, जायल एवं डेगाना ब्लॉक के द्वितीय चरण से जुड़े गांवों तथा सम्पूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले में 19 अप्रैल रविवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अभियंताओं ने इसे लेकर जनहित में सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बंदी से पूर्व में ही अपनी आवश्यकता के अनुसार जल का भंडारण कर लें तथा जल का उपयोग भी पूर्ण मितव्ययता एवं सावधानीपूर्वक करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now