जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन स्कूल में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा द्वारा स्किल ब्रिज प्रोग्राम के तहत बच्चों को प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन स्कूल में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा द्वारा स्किल ब्रिज प्रोग्राम के तहत बच्चों को प्रशिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। वृन्दा फाउंडेशन सीनियरसेकेंडरी इंग्लिशमीडियम स्कूल जसवंतगढ़ में महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा 8 दिनों का शैक्षणिक शिविर जारी है।
नांदी फाउंडेशन की 8 दिवसीय महिंद्रा प्राइड क्लास में स्किल ब्रिज प्रोग्राम के तहत कम्युनिकेशन स्किल, बिहेवियर स्किल, गोल सेटिंग, पब्लिक स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से संबंधित बातें बच्चों को सिखाई जा रही है। इन कार्यक्रमों की रचना इस प्रकार की गई है कि बच्चे इनमें अत्यधिक उत्साह और रुचि से भाग ले रहे हैं। प्रिंसिपल शुभांगी जैन ने बताया कि यह स्किल ब्रिज प्रोग्राम जयपुर के शिखर प्रजापति और अनुभव शर्मा जैसे अनुभवी ट्रेनर्स द्वारा चलाए जा रहा है। स्कूल फाउंडर अंजनी कुमार सारस्वत ने बताया कि जिस प्रकार आईआईटी चेन्नई के साथ एआई और डाटा साइंस में स्कूल विद्यार्थियों की नॉलिज क्लासेस जारी है, उसी प्रकार महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, भाषा कौशल सहित कई प्रकार के शैक्षणिक प्रोजेक्ट में स्कूली बच्चे नियमित रूप से सहभागी बनते रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now