झोरड़ाधाम में हरिराम बाबा का दो दिवसीय मेला शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे बाबा के दरबार, अन्य राज्यों से दर्शन को आए श्रद्धालु

नागौर। प्रदेश के प्रसिद्ध लोकदेवता हरिराम बाबा का श्रावण मास का मेला 1 अगस्त से भरा जा रहा है। मेले का आगाज सोमवार को विशेष आरती के साथ हुआ। मेले में नागौर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल व वाहनों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरिराम बाबा का मुख्य मेला भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी को भरा जाता है। मेले में लाइट, पेयजल व परिसर की साफ-सफाई को लेकर विभिन्न टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मेले मे खेती-बाड़ी काम आने वाले औजारों, खिलौने व घरेलू सामान की दुकानें लगती है। मेले में पंजाब, हरियाणा, शेखावाटी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ से लाखों यात्री बाबा के दर्शनार्थ आते हैं। मेले में शांति व कानून बनाएं रखने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।रमेश दाधीच ने बताया कि मेले में आसपास के गांवों सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से से हजारों श्रद्धालुगण दर्शन करने आ रहे हैं।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

शहर चुनें

Follow Us Now