बिजली के मीटर से जुड़ी सर्विस लाईन बाहर दिखती रहनी जरूरी डिस्कॉम ने अभियान चला कर सर्विस लाईनें बाहर निकाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिजली के मीटर से जुड़ी सर्विस लाईन बाहर दिखती रहनी जरूरी

डिस्कॉम ने अभियान चला कर सर्विस लाईनें बाहर निकाली

लाडनूं।kalamkala.in अजमेर विद्युत वितरण निगम डिस्कॉम द्वारा शहर में सर्विस लाइन विजिबल (दिखती हुई) अभियान चलाया गया। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के आदेशानुसार शहर में विभिन्न क्षेत्रों में डिस्कॉम की टीमों ने पहुंच कर विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में लगे बिजली के कनेक्शन चैक किए और उनमें मौजूद सर्विस लाइन (मीटर की इनपुट साइड की लाइन) को घरों व घरों की छत से बाहर किया गया। इसी के साथ कनेक्शन मे लगे पुराने चकरी मीटरों को भी बदला गया। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि वे अपनी मीटर की सर्विस लाइन को विजिबल (बाहर दिखता हुआ) रखें, जिससे किसी भी प्रकार की जांच से बचा जा सके।कलम कला न्यूज़ यह कार्य उपभोक्ताओं को विद्युत हादसे से बचाने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस जांच अभियान के दौरान विद्युत टीम में कनिष्ठ अभियंता साहिल गौरी, जगदीश शर्मा, मनोहर, अज़ीज़ अहमद आदि साथ में मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now