कसूम्बी में देश के वीर जवानों के नाम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 युवक-युवतियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, 100 ने ली रक्तदान की शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी में देश के वीर जवानों के नाम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,

100 युवक-युवतियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, 100 ने ली रक्तदान की शपथ

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम कसूम्बी में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर ‘एक बूंद रक्त – देश के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार को कसूम्बी के बागड़ा गेस्ट हाउस में आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। साथ ही 100 लोगों ने आगामी दिनों में जरूरत उड़ने पर अपने रक्तदान की शपथ भी ली। शिविर में युवा शक्ति ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया व सहयोग प्रदान किया। शिविर में महिला शक्ति ने भी भाग लिया। गांव की बहनों ने भी शिविर में आकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सुजानगढ़ व लाडनूं के ब्लड बैंकों की टीमों ने रक्त-संग्रहण किया। इसके अलावा मकराना से भी ब्लड बैंक टीम ने कसूम्बी पहुंच कर शिविर में रक्त संग्रहण किया। शिविर का प्रारंभ शहीदे-आजम भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए जाकर गांव के मौजीज लोगों की उपस्थिति में किया गया। रक्तदान शिविर में पंचायत समिति सदस्य व भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा और उनकी पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा। शिविर में भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा के साथ आनन्द बागड़ा, श्याम स्वर्णकार ‘टीम हारे का सहारा’, समाजसेवी लोडसर दामोदर शर्मा, भंवरलाल पांडर, श्यामसिंह चौहान, गजराज बीरड़ा, दुर्गाराम बीरड़ा, गिरधारी दास, गजानंद बागड़ा, भैराराम पिलानिया, रूपचंद सोनी आदि के अलावा अनिल पिलानिया, श्रीकांत चोटिया, निखिल बागड़ा, रविन्द्र गर्ग, रामसिंह गुर्जर, भरतलाल, अंकित, गीगाराम, किशोर गुर्जर, योगेश, दिनेश, आदि ने अपना पूरा सहयोग किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now