लाडनूं में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस

लाडनूं (kalamkala.in)। सैनी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में यहां रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हाइवे स्थित भोले दा ढाबा के सामने गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा खिलाया गया और समाज की ओर से गहलोत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा के युवा तहसील अध्यक्ष भोलाराम सांखला ने बताया कि समाज द्वारा इस आयोजन को सेवा और संस्कार के प्रतीक के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत का जीवन जनसेवा और समर्पण का उदाहरण रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज सैनी समाज के प्रदेश महामंत्री डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने कहा कि माली समाज के गौरव अशोक गहलोत ने सेवा का माध्यम बनाकर आमजन के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने उन्हें जनसेवा का पर्याय बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भोलाराम सैनी, इन्द्रजीत सैनी, कमल सैनी, विशाल सैनी, बबलू सैनी, मनोज टाक, सोनू टाक, राहुल टाक, विपिन भाटी, विजय तंवर, कुनाल तंवर, श्रीराम गौड़, सुंदर पाल सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य के माध्यम से जन्मदिवस को सार्थक बनाया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश भर के सम्पूर्ण समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए मारवाड़ी समाज ने कसी कमर, अखिल भारतवर्षीय मारवाडी सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन’ की सामाजिक जागरण हेतु राष्ट्रीय चिन्तन’ बैठक का आयोजन, 11 प्रस्ताव किए पारित

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

शहर चुनें

Follow Us Now