पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित

उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा द्वारा लाडनूं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक का आयोजन कर वर्तमान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमजन की सुविधा एवं राहत हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।

सभी विभागों के लिए दिए गए ये मुख्य निर्देश

एसडीएम के मुख्य निर्देशों में पूयजल जल आपूर्ति को लेकर क्षेत्र में पेयजल की नियमित एवं सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाने के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, वहां टैंकरों के माध्यम से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। पाइपलाइन लीकेज एवं अन्य व्यवधानों को शीघ्र दूर किया जाए। इसी प्रकार विद्युत व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने आंधी-बारिश के दौरान बाधित बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता से बहाल किया जाने के निर्देश दिए। कहीं भी बिजली का फॉल्ट आने पर उसकी त्वरित मरम्मत कर निर्बाध विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

लू के चलते स्वास्थ्य सम्बन्धी व्यवस्थाओं में कोई कोताही नहीं बरती जाए

उपखंड अधिकारी वर्मा ने बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि हीट वेव (HVP) को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए छाया, पेयजल एवं दवाइयों की उपलब्धता रखी जाए तथा हीट स्ट्रोक के मामलों के लिए विशेष तैयारी रखी जाए। उन्होंने स्वयं जनगणना (Self Enumeration) के लिए ब्लॉक अधिकारियों को जानकारी प्रदान की गई तथा निर्देशित किया गया कि स्वयं जनगणना कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए। आमजन को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम रथ अभियान के तहत सभी विभागों को निर्देशित किया कि वर्तमान में ग्राम रथ का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत पर किया जा रहा है, जिसके क्रम में अपने अपने विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए। निर्धारित रूट एवं समय-सारणी के अनुसार संचालन सुनिश्चित करते हुए अधिकतम जनसंपर्क किया जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now