लाडनूं : फोन पर अश्लील बातें कर महिला पर डाला शारीरिक सम्बन्ध का दबाव, असफल रहने पर ऑडियो वायरल करवा कर किया बदनाम, शहर के एक प्रमुख व्यक्ति पर लगा आरोप, पीड़िता महिला ने दी पुलिस को रिपोर्ट, दर्ज होने का है इंतजार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं : फोन पर अश्लील बातें कर महिला पर डाला शारीरिक सम्बन्ध का दबाव, असफल रहने पर ऑडियो वायरल करवा कर किया बदनाम,

शहर के एक प्रमुख व्यक्ति पर लगा आरोप, पीड़िता महिला ने दी पुलिस को रिपोर्ट, दर्ज होने का है इंतजार

लाडनूं (kalamkala.in)। एक महिला को लगातार फोन करके उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने और फोन पर अश्लील बातें करने के साथ ही धमकी देते हुए कुछ लोगों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर उनकी फोन-रिकॉर्डिंग को वायरल करके बदनाम कर देने के मामले में पीड़िता महिला ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट देकर कार्यवाही की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। लेकिन पूरे शहर में यह मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मुलजिम बताया जा रहा है, वह शहर का एक प्रमुख व्यक्ति है।

इस प्रकार से है रिपोर्ट का विवरण

इस बारे में जानकारी मिली है कि इस पीड़ित महिला ने एक अन्य व्यक्ति (मुलजिम) पर अपनी रिपोर्ट में ऐसे आरोप लगाए हैं। पीड़िता द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार गत 1 मार्च को सुबह 8 बजे करीब अभियुक्त ने अपने फोन से उसके फोन पर फोन किया और पहले घर परिवार की बातें करने लगा तथा बाद में धीरे-धीरे गलत व अश्लील बातें फोन पर करने लगा व लगाव रखने व संबंध बनाने जैसी बातें करने लगा। बाद में अभियुक्त उसे रूपयों का लालच देने लगा व कहा कि राशन-पानी मेरी तरफ से फ्री दिलवा दूंगा वगैरह और उसने आखिर इन सबकी आड़ में घर पर अपने साथ शारीरिक सबंध स्थापित करने के लिए कहा। महिला ने मना कर दिया, फिर भी अभियुक्त अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिर अभियुक्त ने कई बार जबरन अपने अलग-अलग फोन से इस महिला को फोन किया व जबरन अश्लील बातें करता। महिला द्वारा आपत्ति करने पर अभियुक्त ने धमकी दी कि उसके पास बातचीत की रेकॉर्डिंग है, अगर उसके साथ शारीरिक सबंध नहीं बनाया तो उस बातचीत की रेकॉर्डिंग को सोशल मीडिया में डालकर उसे बदनाम कर देगा।

बदनाम करने की धमकियां दी और बातचीत को वायरल करवाया

हाल ही में 9 मई को अभियुक्त ने अलग नम्बर से बात की और कहा कि तूने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना किया, तब उसने उसे बदनाम करने के लिए दोनों की वॉईस रेकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी और कहा कि अभी उसके साथ सम्बंध बना लेगी तो वह उसको रूकवा देगा। इस बारे में महिला ने अपने स्तर पर जानकरी की तो पता चला कि अभियुक्त ने शहरिया बास के एक व्यक्ति से वह रेकॉर्डिंग वायरल करवाई है। इस प्रकार अभियुक्त उस पीड़िता महिला के साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए फोन पर गलत व अश्लील बातचीत की और शारीरिक सम्बंध बनाने से मना करने व उसकी हरकतों का विरोध करने पर अभियुक्त ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर वह रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से वायरल कर महिला की बदनामी की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now