देवरा गांव में कन्हैया गौशाला का लोकार्पण और ‘एक शाम गौ माता के नाम’ विशाल भजन संध्या में प्रख्यात सिद्ध संतों का रहा सान्निध्य, उमड़ पड़े दानदाता गौसेवा सहायतार्थ, ट्रेक्टर-ट्रोली, पिकअप, ई-रिक्शा, टीन शेड और लाखों की नकद राशि का किया दान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवरा गांव में कन्हैया गौशाला का लोकार्पण और ‘एक शाम गौ माता के नाम’ विशाल भजन संध्या में प्रख्यात सिद्ध संतों का रहा सान्निध्य,

उमड़ पड़े दानदाता गौसेवा सहायतार्थ, ट्रेक्टर-ट्रोली, पिकअप, ई-रिक्शा, टीन शेड और लाखों की नकद राशि का किया दान

लाडनूं/ नेछवा (kalamkala.in)। सीकर जिले की अंतिम सीमा पर स्थित गांव देवरा में मंगलवार संध्या को शेखावाटी के सिद्ध सन्तों के करकमलों द्वारा फीता काटा जाकर ‘कन्हैया गौशाला’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या का विराट् आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संत दिनेश गिरी महाराज एवं हेमराज महाराज ने गौ माता की सेवा को सबसे बड़ा और पुनीत कार्य बताया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को मिलकर गौ माता को राष्ट्र माता के दर्जा दिलाने के लिए सामुहिक प्रयास करने चाहिए। भजन संध्या में राजस्थान के प्रमुख सिद्ध सन्तों का पावन सान्निध्य रहा। इनमें मंचासीन संतों में महंत श्री दिनेश गिरी महाराज पीठाधीश्वर बुद्ध गिरीमण्डी फतेहपुर शेखावाटी, श्री हेमराज पोसवाल पुजारी श्री देवनारायण मंदिर जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी आसींद, महंत श्री 1008 श्री योगी लक्ष्मण नाथ महाराज जोगा मंडी डीडवाना, महंत श्री महावीर जति महाराज पीठाधीश्वर शिवमठ धाम गाड़ौदा, महंत श्री पंचम नाथ महाराज परमहंस धाम बोदलासी, योगी मोतीनाथ महाराज काछवा, महंत श्री गंगायति महाराज आश्रम गुजरों की धानी, महंत श्री निश्चल नाथ महाराज पीठाधीश्वर नाथ आश्रम चुवास, महंत श्री ओमयती महाराज महामाया धाम गुजरों की ढाणी, महंत श्री मधुसूदनचार्य महाराज सीकर, कथावाचक महंत स्वामी कानपुरी महाराज सुजानगढ़ आदि सम्मिलित हैं।

सुमधुर भजनों पर देर रात तक झूमते रहे लोग 

अंतरराष्ट्रीय गौ भक्त डॉ. ओम मुंडेल एवं लोकभजन गायक देवेंद्र लांबिया ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम रहा। कार्यकम का मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर एवं शिक्षाविद् राजेंद्र बीरड़ा ने किया।

गौ भक्तों ने किया लाखों का दान

कार्यक्रम के दौरान गौभक्तों ने मुक्तहस्त से दान किया। गौ शाला के लिए एक ट्रैक्टर एवं ट्राॅली के लिए एक लाख रुपए की घोषणा बनवारी लाल छबरवाल पूरा छोटी (सीकर) ने किया। एक पिकअप गाड़ी की घोषणा श्रवण राम एवं रतनलाल लादी ने की। एक बड़े टीन शेड के लिए विश्वनाथ शर्मा सीकर ने, एक ई-रिक्शा बृजलाल, सुभाष लादी ने एवं एक कुतर मशीन जगदीश प्रसाद, मंगेज, बाबूलाल लादी ने घोषणा की। गौ माता के खाज खोरने की मशीन दिनेश ढाका विकास ढाका ने एवं गौ शाला में 2.5 लाख का टीन शेड बद्रीप्रसाद श्रवण लादी ने देने की घोषणा की। इस तरह से हजारों व लाखों की नकदी का दान भी अनेक गौ भक्तों ने किया।

इन सबकी रही उपस्थिति

गौशाला के लोकार्पण, ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या कार्यक्रमों में पूर्व सरपंच मंगेज जी, बनवारी भोपा, देवकरण धाभाई, नोपाराम, रामनिवास लादी, पुखराज गुर्जर, देवेंद्र गोरा, श्यामसुंदर सारण, पूर्व प्रधान लक्ष्मणगढ़ डालूराम चाहर, निवास चाहर, पूर्व प्रधान लाडनूं बजरंगसिंह राठौड़, मुनीराम लादी, देवकरण धाभाई, ब्रजमोहन गुर्जर आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गौशाला संचालक रामवतार गुर्जर ने सभी दानदाताओं को सम्मानित किया तथा आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now