सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान,

लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई तक प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर- 2026 के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का मौके पर ही लाभ प्रदान किया जा रहा है और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून गुरुवार को जिले के विभिन्न शहरी निकायों में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा शिविर

जिला कलक्टर अवधेश कुमार मीणा ने बताया कि 18 जून को नगर पालिका लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए, नगर परिषद डीडवाना के वार्ड 7 व 8 के लिए, नगर परिषद कुचामन के वार्ड 10 व 11 के लिए, नगर पालिका परबतसर के वार्ड 6 व 7 के लिए, नगर पालिका नावां के वार्ड 5 के लिए, नगर पालिका बोरावड़ के वार्ड 5 व 6 के लिए तथा नगर पालिका छोटी खाटू के वार्ड 3 व 4 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों में जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पट्टों, उप विभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज मुक्त प्रमाण पत्र सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा।

सड़कों, नालियों, आवारा पशुओं के लिए शिविर में किए जाएंगे कार्य

जिला कलेक्टर मीणा ने बताया कि शिविरों के दौरान शहरों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, पैचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नालियों एवं सीवर लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा आवारा पशुओं को पकड़ने जैसी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविरों में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। साथ ही पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, जनधन, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now