लम्पी बीमारी के इलाज व प्रसार रोकने के लिए भामाशाह आगे आए भामाशाहों ने पशु चिकित्सालय में दवाईयां भेंट की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लम्पी बीमारी के इलाज व प्रसार रोकने के लिए भामाशाह आगे आए

भामाशाहों ने पशु चिकित्सालय में दवाईयां भेंट की

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गोवंश में भयानक रूप लेने वाली बीमारी ‘लंपी स्किन’ डिजीज के बचाव के लिए भामाशाहों ने पशु चिकित्सालय में दवाईयां भेंट की, जिससे गौवंश में संक्रमित होने वाली बीमारी से छुटकारा पाया जा सके। शहर व आसपास के क्षेत्र में गोवंश में यह बीमारी देखने को मिल रही है, जिसके कारण गोवंश अपनी जान गवा चुके हैं इस लाइलाज बीमारी को रोकने के प्रयासों में पशु चिकित्सक के साथ-साथ नागरिक भी जुटे हुए हैं। डॉ. रामजीत भाटी ने बताया कि मुंडवा तहसील क्षेत्र में रोजाना करीब 50 से अधिक गौवंशो का इलाज किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में मरने की संख्या में बड़ोतरी हुई हे डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी संक्रामक है, इसलिए जिस पशु में भी इस बीमारी के लक्षण दिखाई दे, तो उसे अलग कर दे, ताकि उससे दूसरा पशु संक्रमित नही हो पाए।
इस दौरान रालोपा नेता सुभाष कंदोई, हेमाराम मुंडेल, जितेंद्र सेवर, गिरिराज व्यास, डाॅ. रामजीत भाटी, मोहन राम पशु चिकित्सा सहायक, रामलाल कङवासरा, भारमल मुण्डेल, सुनिता, राजेन्द्र पशुधन सहायक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now