कलम का प्रयोग समाज की सेवा के लिए करें सभी पत्रकार, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलम का प्रयोग समाज की सेवा के लिए करें सभी पत्रकार,

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

मुजफ्फरनगर (kalamkala.in)। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाकर वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को उनके संघर्ष और अभूतपूर्व एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने देश में पत्रकारिता की शुरूआत से लेकर पत्रकारिता के वर्तमान हालात और समय-समय पर इसके स्वरूप में हुए बदलावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही नई पीढ़ी को अपने तजुर्बे से कई सीख देने का काम करते हुए समाज की सेवा के लिए कलम का प्रयोग करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मैजिक डांस एकेडमी गांधी कालोनी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पैरा वॉलीबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन राघव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डिस्कवरी चैनल के निदेशक फोटोग्राफी जीशान हैदर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, मंडलीय सूचना अधिकारी, समाजसेवी देवरांज पंवार, संजय मिश्रा संरक्षक, विजय प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से सभी अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान करसम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा, देवराज पंवार, संरक्षक संजय मिश्रा, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल, राष्ट्रीय महासचिव काजी अमजद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शरद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवम् जैन, प्रदेश प्रधान महासचिव अमित सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव अमजद रजा, जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला महासचिव नैय्यर अब्बास, कार्यालय प्रभारी रचित गोयल, नीतीश मलिक, नीरज कुमार, शक्ति सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर वी.पी सिंह, संरक्षक संजय मिश्रा, विजय प्रताप सिंह समाज सेवी, सचिन गुप्ता, जुगनू शर्मा, दिलशाद मलिक, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मेहराब खान, सुरेश धीमन, अरविंद कुमार, खुशबू सहित सैंकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now