फेसबुक पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का फर्जी विज्ञापन देकर 11 लाख की ठगी करने वाले ठगों को बिहार से दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फेसबुक पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का फर्जी विज्ञापन देकर 11 लाख की ठगी करने वाले ठगों को बिहार से दबोचा

परबतसर (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत एक प्रकरण में 2 साईबर ठगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। ये साइबर अपराधी चन्दन कुमार व विकास कुमार हैं। इन्होंने करोड़पति बनाने का झांसा देकर करीब 11 लाख रूपये की ठगी की थी। परबतसर पुलिस थाने में गत 2 जनवरी को भूपेन्द्र लेगा (34) पुत्र रतनाराम जाट निवासी लेगा की ढाणी, मालास गुसाईयां (परबतसर) ने एक रिपोर्ट पेश की कि उसे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से फोन कर करोड़पति बनने का झांसा देकर विभिन्न गोबाईल नम्बर से फोन कर उसे झांसे में लेकर धोखाधड़ी करके करीब 11 लाख रूपये ठग लिये गए। उसकी रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 02/2025. दिनाक 02.01.2025, अन्तर्गत धारा 318 (4), 316 (2), 61 (2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट में प्रकरण को पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

बिहार विशेष टीम भेज कर दबोचे दोनों अभियुक्त

इस प्रकरण के लिए पुलिस थाना परबतसर में एक विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी राहायता से गहन अनुसंधान किया जाकर प्रकरण से संबंधित रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। इस रिकॉर्ड का विश्लेषण करके आरोपियों को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश के लिए एक विशेष टीम को बिहार राज्य में भेजा गया। टीम द्वारा आरोपियों चन्दन (26) पुत्र रवीन्द्र राव, जाति राउत्त निवासी महानन्दपुर, पनहेस, पुलिस थाना शेखपुर, जिला शेखपुर (बिहार) तथा विकास कुमार (25) पुत्र अरूगोविन्द, जाति राउत, निवासी जोगीपुर, पुलिस थाना हिलसा, जिला नालन्दा (बिहार) को दस्तयाब कर परबतसर लेकर आये तथा उनसे उक्त गहन पूछताछ की गई।

फेसबुक पर लुभावने विज्ञापन देकर करते थे लोगों से ठगी

दोनों आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फेसबुक अकाउंट पर धनी ऐप व बजाज फाईनेन्स का लोन प्राप्त करने का फर्जी विज्ञापन लगाकर व कौन बनेगा करोडपति जैसे लुभावने अवसर दिये जाकर आम नागरिकों को साईबर अपराध का शिकार बनाकर धोखाधड़ी कर रूपये ऐंठना स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्ताशुदा मुलजिमानों से बैंक अकाउण्ट के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

इस पुलिस टीम को मिली सफलता

करोड़पति बनाने का झांसा देकर 11 लाख रूपये ठगने के संबंध में पुलिस थाना परबतसर पर दर्ज प्रकरण में वांछित दोनों साइबर ठगों चन्दन कुमार तथा विकास कुमार को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र जैन व वृताधिकारी मकराना भवानी सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद द्वारा अपनी टीम में साइबर सेल डीडवाना के प्रभारी हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश मय टीम, परबतसर थाने के हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल कमलेश कुमार, अजय सिंह, गिरधारी, संजय कुमार व मनोज कुमार को शामिल किया और सफलता प्राप्त की।

पुलिस की आमजन से अपील- साईबर ठगों से बचें

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिये जाने वाले लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आयें, ऐसे प्रलोभन साइबर अपराधियों की चाल है, जागरूक एवं सजग रहें। लोगों को साईबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक रहने की सलाह दी जाती है। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है, तो घबरायें नहीं, साइबर फ्रॉड की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करके अथवा https://cybercrime.gov.in/ पर करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now