सभी श्रमिक अपनी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें, रुडिप श्रमिकों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी श्रमिक अपनी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें,

रुडिप श्रमिकों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार व अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी द्वितीय पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर रूडीप के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू ने कहा कि सुरक्षा से ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं करें। साथ ही उन्होंने यह हिदायत भी दी कि मौसम को लेकर भी सावधानियां बरती जानी आवश्यक है। गर्मी से अपना बचाव करने और धूप में इनडोर वाले कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की जरूरत बताई, ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके। रुडिप केप के असलम खान ने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखें। श्रमिकों को गर्मी के मौसम में बरती जाने वाली सावधानी पर चर्चा की और श्रमिकों को कार्य के दौरान डीहाइड्रेशन से बचने के लिए ज़्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। साथ ही ओआरएस का घोल और ग्लूकोस के प्रयोग की सलाह भी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझे। इस सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एसओटी रामकिशोर, विश्वजीत, प्रताप, बच्चन, सुबोध राकेश, महेंद्र, शिंदा रानी, रूपम दास सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now