लाडनूं में छोटे बच्चो ने मनाया फ्रेंडशिप डे
लाडनूं। kalamkala.in बचपन प्ले स्कूल में शनिवार को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक कार्ड बनाए। कार्ड के माध्यम से बच्चों ने जीवन में मित्रता के महत्व को चित्रित किया।
स्कूल के एलकेजी और यूकेजी बच्चों ने पार्क में जम कर मस्ती की। पार्क के आकर्षक दृश्य का जमकर आनन्द उठाया। पार्क मे ही बच्चों ने फ्रेंडशिप-डे पर अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर दोस्ती का इजहार किया। दोस्ती का पर्व मनाने के लिए छोटे बच्चे खासे उत्साहित थे।

बच्चों के साथ स्कूल की शिक्षिका स्वाति सोनी,शिवानी जैन, आरती और हिमानी सोनी शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल हर्षिता जैन ने कहा कि आधुनिकता के प्रभाव के चलते व्यवहारिक जीवन में हर आयु वर्ग के लोगों में मित्रता व आपसी भाईचारा का अभाव नजर आता है। ऐसे में जरूरी है कि बचपन से ही बच्चों में संस्कारयुक्त शिक्षा देने को प्राथमिकता बनानी चाहिए।
बच्चों ने एक दूसरे को बैंड बांधा और मित्रता निभाने का संकल्प लिया। स्कूल डायरेक्टर दिनेश धेडू. ने बताया की मित्रता से लोगों में आपसी प्यार, विश्वास और सहयोग का आधार मजबूत होता है।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]








