घर-घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान शुरू: लोगों में दिखा जबरदस्त जज्बा,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर-घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान शुरू: लोगों में दिखा जबरदस्त जज्बा,
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। डाक विभाग ने शनिवार से घर-घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान भी शुरू कर दिया है। इस बार केंद्र सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा पहनाने का अभियान शुरू किया गया है। यहां पर एक तिरंगे की कीमत 25 रुपए निर्धारित की गई है। डाकघर में शनिवार को करीब 500 तिरंगे आए। जिनमें से शनिवार को काफी संख्या में तिरंगे बिके। लोगों में तिरंगा खरीदने के प्रति उत्साह बना हुआ है। जिसको लेकर शनिवार को यहां डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज खरीदनें के लिए युवाओं का हुजुम उमड़ पड़ा। उप डाकपाल गुलाम जिलानी ने बताया यहां डाकघर से कार्यालय समय के दौरान कभी भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज का शुल्क 25 रुपये है। गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने का आव्हान हुआ है। इस दौरान गजेंद्र गेपाला, दिनेश मुंडेल, धनवंतरी मुंडेल, लाड मोहम्मद खोखर, सरदार खत्री, रहमान देवड़ा, रतन सिंह राठौड़, पिंकेश दहिया, राहुल शर्मा, दीपक अटल, शुभम जैन, गिरधारी बंग सहित कई युवा मौजूद रहे।
[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now