जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की पहल पर ‘प्लास्टिक मुक्त हो सम्पूर्ण जिला’ का आगाज 14 अगस्त को होगा लाडनूं में, लाडनूं के जैन विश्व भारती में किया जाएगा अभियान का शुभारंभ, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की पहल पर ‘प्लास्टिक मुक्त हो सम्पूर्ण जिला’ का आगाज 14 अगस्त को होगा लाडनूं में,

लाडनूं के जैन विश्व भारती में किया जाएगा अभियान का शुभारंभ, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में आमजन को जागरूक करने और प्लास्टिक कैरी बैग का नया विकल्प उपलब्ध कराने के व्यापक उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’ की शुरुआत गुरुवार को की जायेगी। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे।
जिला कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने बताया कि सम्पूर्ण जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ गुरुवार 14 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती संस्थान के सभागार में सैनिक कल्याण, राजस्व एवं उपनिवेशन राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए तो एक बड़ी चुनौती है ही साथ ही साथ ये मानव स्वास्थ्य एवं जीव जंतुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्लास्टिक कैरी बैग के विकल्प के रूप में शत-प्रतिशत जैव अपघटनीय व कंपोस्टेबल कैरी बैग का परिचय व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों तथा मीडिया के माध्यम से आमजन को करवाते हुए इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत जैव अपघटनीय व कंपोस्टेबल कैरी बैग को बढ़ावा देने और इसके उपयोग के लिए आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापारियों को इन कैरी बैग का नि:शुल्क का वितरण भी किया जायेगा। इस बैठक में पॉलीथिन मुक्ति व अन्य जनुपयोगी कार्यक्रमों पर स्थानीय व्यापार मण्डल एवं चैम्बर ऑफ कोमर्स लाडनूं के सदस्यों तथा अन्य स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा भी की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now