पर्युषण महापर्व पर ओसवाल मित्र मण्डल की शानदार पहल,
पर्युषण आराधना सप्ताह का आयोजित कर किया जा रहा है अलग-अलग जगहों पर भक्ति संध्या कार्यक्रम
लाडनूं (kalamkala.in)। ओसवाल मित्र मण्डल लाडनूं के तत्वावधान में गत 20 अगस्त से पर्युषण आरधना सप्ताह मना रहा है। जो व्यापारी वर्ग दिन में आराधना नहीं कर सकता, गुरुभक्ति नहीं कर सकता, उनके लिये धर्म आराधना करने के लिए रोज रात्रि 8.30 बजे से भजनों के माध्यम से वे सब इकट्ठे होकर अपने आदि गुरुदेव श्रीमद भिक्षु स्वामी की स्तुति करते हैं और भगवान महावीर की आरधना मे लीन हो जाते हैं। इसीके तहत शनिवार को तारेश कुमार राजेश कुमार बैंगानी के घर पर आयोजन रखा गया, जिसमें ओसवाल मित्र मण्डल के सभी सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। सभी लोग मन्त्रमुग्ध हो कर इनका साथ दे रहे थे। गुरुभक्ति में गहरे लीन हो गए। बिना सुर, बिना सरगम, बिना लय, बिना तराना के भिक्षु की भक्ति में श्रद्धा को बढ़ाया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम दो जगह क्रार्यक्रम आयोजित किया गया। पांचवीं पट्टी में दिलीप चौरड़िया के यहां और उसके बाद दूसरा कार्यक्रम हर रविवार की तरह सैवक चौक स्थित शान्तिनाथ भगवान के मंदिर में आयोजित किया गया।







