बाबा की बीज पर लाडनूं में हाईवे पर जातरुओं के लिए दिन पर चला विशाल भंडारा, भोले था ढाबा पर बाबा के भजनों की लहरियों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रेम से परोसा गर्मागर्म ताजा भोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाबा की बीज पर लाडनूं में हाईवे पर जातरुओं के लिए दिन पर चला विशाल भंडारा,

भोले था ढाबा पर बाबा के भजनों की लहरियों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रेम से परोसा गर्मागर्म ताजा भोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। लोकदेवता बाबा रामदेवजी महाराज के प्राकट्य दिवस ‘बाबा की बीज’ (भादवा सुदी दूज) के अवसर पर रुणीचा में बाबा के धाम रामदेवरा के लिए पैदल यात्रियों और वाहनों से जाने वालों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रामदेव भक्तों की सेवा में यहां हाईवे पर भोले था ढाबा पर सोमवार को विशाल भंडारा लगाया गया। सभी स्थानीय श्रद्धालु रामदेव भक्तों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में दिन भर जातरुओं की भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बहुत ही प्रेम भाव से गर्मागर्म ताजा भोजन परोसा। दिन भर बाबा के सुमधुर भजनों ‘रूणीचे रा धणियाँ, अजमाल जी रा कंवरा, माता मेणादे रा लाल, राणी नेतल रा भरतार, म्हारो हेलो, सुणो नी रामा पीर जी’ की स्वर लहरियों के बीच यात्रियों ने यहां रुक कर भरपेट भोजन-पानी ग्रहण कर आगे के लिए प्रस्थान किया। इस आयोजन में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं में पार्षद सुमित्रा आर्य, हंसराज सैनी, कमल सिंह सैनी, भोलाराम सांखला, संतोष सैनी, मनोज जांगिड़, राजेश शर्मा, तिलोक टाक, गोपाल बंजारा, गणेश बंजारा, गज्जू बंजारा, गोविंद बंजारा, पप्पू चौहान, रामेश्वर शर्मा, हनुमान मल शर्मा, हर्ष शर्मा, महक शर्मा, चेतन चौहान, मुकेश चौहान, महावीर चौधरी, भेरू सिंह चारण, एडवोकेट मन्नालाल टाक, हरिओम टाक, योगेश सांखला, इंद्रचंद सांखला आदि प्रमुख थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now