पाबोलाव पशु मेले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ऊंटनी की मौत, एक ऊंट हुआ घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाबोलाव पशु मेले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ऊंटनी की मौत, एक ऊंट हुआ घायल

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां पाबोलाव ताल मैदान में लगे श्री हनुमान पशु मेला में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे बूंदाबांदी के बीच अचानक आकाशीय बिजली कड़क कर तेज गर्जना के साथ गिरी, जिसमें एक ऊंटनी की मौत हो गई और पास खड़ा ऊंट घायल हो गया। पास ही एक गाड़े के नीचे बैठे चार जनों पर बिजली की चकाचौंध का कुछ देर के लिए असर हुआ। उन्हें हल्का करंट भी महसूस हुआ। जब उन्हें होश आया तो बिजली में ऊंटनी की मौत की जानकारी लोगों ने दी। मृत ऊंटनी की कीमत करीब 65 हजार बताई जा रही है। यह ऊंटनी और ऊंट दोनों गणेड़ी के पास की पचारों की ढाणी के रहने वाले विकास ढाका के हैं। बिजली की चपेट में आए ऊंट का इलाज मेला स्थल पर मौजूद पशु चिकित्सा शिविर द्वारा किया गया तथा उसे खतरे से बाहर बताया गया है। मेला में मृत ऊंटनी और घायल ऊंट के पास लोग इकट्ठे हो गए। सबने ऊंटनी के मालिक को सरकार से मुआवजा दिलाने जाने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सहकारी समिति पर लगा लाखों के गबन-घोटाले का संगीन आरोप, पुलिस में मामला दर्ज, जांच जारी, कृषक लाडनूं क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. लाडनूं की चैक बुक गायब कर अवैध हथकंडे से हड़पे 41 लाख रुपए, समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ बुरड़क ने करवाया दर्ज प्रकरण

शहर चुनें

Follow Us Now