शहरी निकायों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने और सेवाओं को नई गति देने के लिए ‘शहर चलो अभियान’, 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘शहर चलो अभियान’ और 4 से 13 सितम्बर तक होंगे प्री-कैम्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहरी निकायों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने और सेवाओं को नई गति देने के लिए ‘शहर चलो अभियान’,

15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘शहर चलो अभियान’ और 4 से 13 सितम्बर तक होंगे प्री-कैम्प 

डीडवाना (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘शहर चलो अभियान’ आयोजित किया जायेगा। इससे शहरी निकायों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और सेवाओं को नई गति मिलेगी। नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘शहर चलो अभियान’ का आयोजन जिले में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जायेगा। अभियान के तहत जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में वार्डवार शिविर आयोजित किये जायेंगे। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों के लिए 4 से 13 सितम्बर तक प्री-कैम्प आयोजित किए जाएं। इस दौरान अधिकारी शहरी निकायों के वार्डों में पहुंचकर समस्याओं का चिह्नीकरण करेंगे। इससे आमजन को मुख्य कैम्प के दौरान सुगम और त्वरित राहत मिल सकेगी। अभियान के तहत शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव और सौंदर्यकरण, सड़क मरम्मत जैसे जनोपयोगी कार्य किए जाएंगे। साथ ही पीएम स्वनिधि ऋण वितरण, पीएम सूर्यघर 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना के आवेदन प्राप्त करने के साथ ही सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी एवं विद्यालय आदि के मरम्मत के कार्य भी किये जायेंगे।

डीडवाना में पूर्व तैयारी शिविरों का आयोजन निर्धारित

डीडवाना नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह ने बताया कि शिविरों के लिए समस्याओं के चिन्हीकरण एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्डवार पूर्व तैयारी कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 4 सितम्बर को वार्ड 1 से 5 के लिए नगर परिषद सभा कक्ष में, 5 सितम्बर को वार्ड 6 से 10 के लिए नगर परिषद सभा कक्ष में, 8 सितम्बर को वार्ड 11 से 16 के लिए झालरिया मन्दिर धर्मशाला में, 9 सितम्बर को वार्ड 17 से 22 के लिए आर्य समाज कोट मोहल्ला में, 10 सितम्बर को वार्ड 23 से 28 के लिए बच्छराज स्कूल,चुंगी चौकी में, 11 सितम्बर को वार्ड 29 से 34 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघी बास में तथा 12 सितम्बर को वार्ड 35 से 40 के लिए श्री गोपाल गोशाला गाढ़ा बास में पूर्व तैयारी शिविर आयोजित किये जायेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now