लाडनूं में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया आमजन को शांति व सौहार्द का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया आमजन को शांति व सौहार्द का संदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) एवं जलझूलनी एकादशी पर्वों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस ने पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल एवं थानाधिकारी महीराम बिश्नोई के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं परस्पर शांति और सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशानुसार त्यौहारों के मध्यनजर इसका आयोजन किया गया, ताकि त्यौहारों को सभी आपसी भाईचारा, सौहार्द पूर्ण, हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाए जा सके श‌ पुलिस ने आमजन से अपील की गई और आगाह किया गया कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से परहेज करें, कोई भी भड़काऊ अथवा विवादित पोस्ट संज्ञान में आने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध सख्त धाराओं में क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की आपतिजनक टिप्पणी करनें एवं अवांछनीय गतिविधियों की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को दशहरा मेला मैदान में होगा उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के साथ सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लेंगे सक्रिय भाग, मूक-बधिर विद्यार्थी करेंगे योग प्रदर्शन

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

शहर चुनें

Follow Us Now