लाडनूं शहर में अभियान ‘शहरों की ओर’ के लिए कार्मिकों को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारियां, प्री केम्प की तिथियां और दायित्व किए निर्धारित, 4 से 12 सितम्बर तक नगर पालिका में होंगे प्री केम्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर में अभियान ‘शहरों की ओर’ के लिए कार्मिकों को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारियां,

प्री केम्प की तिथियां और दायित्व किए निर्धारित, 4 से 12 सितम्बर तक नगर पालिका में होंगे प्री केम्प

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका लाडनूं के तत्वावधान में शहर चलो अभियान के तहत प्री केम्प आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोज्य ‘शहर चलो अभियान- 2025’ के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट मरम्मत व नई लाईट लगाना, नाली / क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्को की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती, 69ए, कृषि भूमि नियमन) भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति ट्रेड लाईसेन्स, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि., उपविभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना / प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीम 2.0 के अन्तर्गत घरेलु शौचालय निर्माण हेतु आवेदन‌ शामिल हैं।

‘शहरों की ओर अभियान’ के लिए प्री केम्प के कार्यक्रम

नगरपालिका द्वारा इन कैम्पों के लिए समस्याओं को चिह्नत करने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्डवार अभियान की पूर्व तैयारी कैम्पों के लिए 4 से 12 सितम्बर तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सभी प्री कैम्प नगर पालिका सभागार में आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के मुताबिक 4 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 8 के लिए, 8 सितंबर को वार्ड संख्या 9 से 16 के लिए, 9 सितम्बर को वार्ड संख्या 17 से 24 के लिए, 10 सितम्बर को वार्ड संख्या 25 से 32 के लिए, 11 सितम्बर को वार्ड संख्या 33 से 40 के लिए तथा 12 सितम्बर को वारृड संख्या 41 से 45 के लिए फ्री कैम्प नगर पालिका में आयोजित होंगे। इनमें शिविर प्रभारी अति. प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक होंगे एवं सह प्रभारी लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार रहेंगे।

विभिन्न कामों के दायित्व सौंपे

जिन कार्मिकों या अधिकारियों को शिविर के लिए कार्यों का आवंटन किया गया है। उसके अनुसार कर्मचारियों को अलग-अलग कार्यों का दायित्व इस प्रकार से सौंपा गया है।

भू रूपांतरण, पट्टा आदि कार्य- कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मुस्तफा शिविर के लिए भूमि शाखा प्रभारी के रूप में कार्य करेगें। (नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, भू-उपयोग परिवर्तन, पट्टे से सबंधित कार्य कृषि भूमि सबंधित आवेदन प्राप्त करना।) इनके जिम्मे रहेंगे।

स्टेट ग्रांट एवं राजस्व कार्य- कनिष्ठ सहायक अरविन्द धवल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मुस्तफा के जिम्मे राजस्व शाखा से सबंधित सम्पूर्ण कार्य, 69 क. स्टेट ग्रान्ट एक्ट, उपविभाजन के आवेदन प्राप्त कर ऑनलाईन करवाना होगा।

रोड रिपेयर, नाली क्रॉस आदि शिकायतें- सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर चौधरी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर रफीक मोहम्मद के जिम्मे समस्त प्रकार की शिकायतें यथा रोड़ रिपेयर, नाली क्रॉस, आवारा पशु, अतिक्रमण आदि के परिवाद दर्ज करना रहेगा।

स्ट्रीट लाइटें व अन्य व्यवस्थाएं- लीडिंग फायरमैन बाबुलाल ठोलिया के जिम्मे कैम्प की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाईट आदि के परिवाद लेते हुए दर्ज करना एवं जन प्रतिनिधियों व आमजन को सूचित करना, फायर एनओसी कार्य व जलपान व्यवस्था करना रहेगा।

खाद्य सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा- सहायक कर्मचारी आत्माराम एवं विकास के जिम्मे खाद्य सुरक्षा से सबंधित आवेदनों का निस्तारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन ऑनलाईन करने का कार्य रहेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना- सीएलटीसी श्रवणराम शिविर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन प्राप्त कर ऑनलाईन करवाने का कार्य करेंगे।

पीएम स्वनिधि योजना- श्रीमती कल्पना खीची के कार्य में पीएम स्व स्वनिधि मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, के आवेदन प्राप्त कर ऑनलाईन करवाना रहेगा।

सफाई की शिकायतें- एसबीएम मैनेजर रामसिंह मेड़तिया के जिम्मे एसबीएम एवं सफाई से सबंधित शिकायतों का निस्तारण करवाना रहेगा।

जन्म आदि पंजीयन- कनिष्ठ सहायक श्रीमती संगीता कंवर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर इकबाल के जिम्मे जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन का काम रहेगा।

शिविर व्यवस्थाएं- सफाई निरीक्षक महेन्द्र कुमार के जिम्मे कैम्प स्थल पर सफाई, फर्नीचर व्यवस्था, आदि प्रभारी के आदेशानुसार कार्य रहेगा।
शिकायत संधारण- सहायक कर्मचारी वेदप्रकाश गुर्जर कैम्प में प्राप्त प्रतिवेदनों / निस्तारण का संधारण करने का काम संभालेंगे।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने आदेशित किया है कि इन कार्मिकों के अलावा कनिष्ठ अभियन्ता / एमआईएस मैनेजर / जमादार / कार्यवाहक सफाई निरीक्षक कैम्प के सम्पूर्ण एरिया का निरीक्षण कर समस्याओं को चिह्नित करेगें तथा 15 सितम्बर से लगने वाले कैम्पों से पूर्व /दौरान उन समस्याओं का समाधान कर आम जनता को लाभ पहुंचायेगें। कैम्प प्रभारी व सहप्रभारी इन समस्त अधिकारी / कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। यदि कोई फील्ड का अधिकारी या कैम्प का कर्मचारी अनुपस्थित रहता है या लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now