डीडवाना में आयोजित सम्मान समारोह में माली समाज की 184 प्रतिभाओं का सम्मान, 70 भामाशाहों का अभिनंदन, डीडवाना में नवनिर्मित मालियान पंचायत भवन व ई-लाइब्रेरी का किया गया लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में आयोजित सम्मान समारोह में माली
समाज की 184 प्रतिभाओं का सम्मान, 70 भामाशाहों का अभिनंदन,

डीडवाना में नवनिर्मित मालियान पंचायत भवन व ई-लाइब्रेरी का किया गया लोकार्पण

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। सैनी माली विकास संस्थान डीडवाना और माली समाज डीडवाना के तत्वावधान में डीडवाना-कुचामन जिले के जिला मुख्यालय पर यहां डीडवाना में सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मालियान पंचायत भवन का लोकार्पण और सावित्रीबाई फुले ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। माली सैनी समाज संस्थान द्वारा निर्मित मालियान पंचायत भवन समाज के आपसी सहयोग और संगठन की भावना का प्रतीक है। आने वाले समय में यह सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।कार्यक्रम राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरसीए के पूर्व चेयरमैन वैभव गहलोत उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, अंतरराष्ट्रीय धावक गोपाल सैनी, क्षेत्रीय पूर्व विधायक चेतन डूडी, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय सचिव दिलीप चौधरी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

भामाशाहों व प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

सैनी माली विकास संस्थान के मंत्री कैलाश सोलंकी ने बताया कि माली समाज के 70 भामाशाहों का सम्मान इस समारोह में किया गया, जिनमें मदनलाल सतरवाला, रामकरण टाक, चंपालाल भाटी, चैनाराम पंवार और त्रिलोक कच्छावा प्रमुख हैं। साथ ही जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से 184 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, युवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कविताओं की पुस्तक ‘कुछ तो बात है’ का हुआ विमोचन

कार्यक्रम में लाडनूं के साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल की नई कविता पुस्तक “कुछ तो बात है” का विमोचन किया गया। पुस्तक के बारे में बताया गया कि इसमें सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध पहलुओं को उजागर करने वाली कविताएं समाहित हैं।

लाडनूं से भी पहुंचे काफी लोग

समारोह में लाडनूं मंगलपुरा से भी सैनी समाज के लोग बड़ी संख्या में डीडवाना पहुंचे। पूनमचंद मारोठिया, गुलाबचंद चौहान, पार्षद यशपाल आर्य, डालचंद सांखला, जगदीश टाक, निहाल चंद सांखला, रामोतार टाक, भोलाराम सांखला, सुगनचंद सांखला, बाबूलाल सांखला आदि ने डीडवाना के लोकार्पण समारोह में भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now