फिरवासी के चन्द्राराम मेहरा को मिला ‘शिक्षक गौरव अवार्ड 2025’, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया गया मेहरा का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिरवासी के चन्द्राराम मेहरा को मिला ‘शिक्षक गौरव अवार्ड 2025’,

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया गया मेहरा का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। मानव जन जागृति संस्थान जयपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में लाडनूं के मीठड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा (फिरवासी निवासी) का ‘शिक्षक गौरव अवार्ड 2025’ से सम्मान किया गया। उन्हें समारोह में सम्मान स्वरूप जिसमें प्रशस्ति पत्र, शॉल, बॉलपेन, डायरी, अभिनंदन पत्र व जागृति स्मारिका पुस्तक प्रदान की गई। नव जन जागृति संस्थान जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने उनका परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिक्षण व शैक्षणिक विकास और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राज्यस्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा जगत व समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले चयनित शिक्षकों का हरवर्ष इस संस्था द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान किया जाता है, जिनमें इस वर्ष फिरवासी निवासी शिक्षक चन्द्राराम मेहरा का सम्मान किया गया है। उनका सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रदेशाध्यक्ष कांदेला ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणा का कार्य करेंगे। सम्मानित शिक्षक चन्द्रा राम मेहरा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक को कभी अपने विद्यार्थियों, अभिभावकों व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नहीं भुलाना चाहिए। एक राष्ट्र के निर्माण और विकास में शिक्षक की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने सम्मान को क्षेत्र के लोगों के सहयोग और सद्भावनाओं का सम्मान बताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now