सुयोग्य शिक्षक नानूराम गोदारा का निम्बी जोधां के लोगों ने किया शिक्षक दिवस पर सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुयोग्य शिक्षक नानूराम गोदारा का निम्बी जोधां के लोगों ने किया शिक्षक दिवस पर सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के अध्यक्ष नानूराम गोदारा का सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर निम्बी जोधां के लोगों द्वारा सम्मान किया गया। उनको सम्मान स्वरूप युवा समाजसेवी हरिराम खीचड़ व चौधरी सांवताराम खीचड़ ने पगड़ी बंधवाई गई। इस अवसर पर हरिराम खीचड़ ने कहा कि नानूराम गोदारा जिले के सम्मानित शिक्षक हैं, जो सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। महेंद्र पाल ने बताया कि गोदारा का जीवन लोगों को समर्पित है और वे सदैव संघर्षरत रह कर हर कर्मचारी वर्ग की आवाज को उठाते रहे हैं। वे कर्मचारी हितों के लिए बड़े बड़े संघर्षों से भी कभी विमुख नहीं हुए और पूर्ण समर्पित भाव से लगे रहे हैं। सांवताराम ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और वे सुयोग्य नागरिक तैयार करते हैं। इस अवसर पर रामाकिशन खीचड़, महेंद्र पाल भाकर, गोपाल डारा, जेठाराम खीचड़, विक्रम खीचड़, सोहनराम खीचड़, हरिओम ओझा, बाबू अगवान, सतार पंवार, साजिद छिंपा, फुले खां, पूर्णमल पारीक, परताराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now