सामुहिक जप अनुष्ठान के साथ किया गया अस्थाई कुटीर निर्माण कार्य का शुभारंभ,
लाडनूं में आगामी योगक्षेम वर्ष में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों के आवास की व्यवस्था के लिए निर्मित होंगी ये कुटीर

लाडनूं (kalamkala.in)। जेएसटी फाउंडेशन ग्राउंड में आचार्यश्री महाश्रमण के प्रवासकाल के दौरान आने वाले प्रवासी बन्धुओं के रहवास की उचित व्यवस्था के लिए अस्थाई कुटीरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति लाडनूं द्वारा किया गया। गौरतलब है कि तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम् अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण का पावन प्रवास सन् 2026-27 में आगामी योगक्षेम वर्ष के दौरान लाडनूं में रहेगा। इस दौरान लाडनूं में देश-विदेश से श्रद्धालुजन पहुंचेंगे और यहां धर्मसंघ की सेवार्थ आवास करेंगे। उनकी सुविधार्थ निर्मित किए जाने वाले अस्थाई कुटीर निर्माण के शुभारंभ पर सामूहिक जप अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रवास व्यवस्था समिति एवं जैन विश्व भारती के पदाधिकारीगण ने कार्यक्रम से पूर्व लाडनूं में विराजित ‘शासन गौरव’ साध्वीश्री कल्पलता एवं साध्वीश्री कार्तिकयशा से तथा कार्यक्रम के पश्चात् ‘शासनश्री’ मुनिश्री विजयकुमार व मुनिश्री जयकुमार से मंगलपाठ श्रवण किया। इस अवसर पर नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जप व्यवस्था समिति के मंत्री राजेन्द्र खटेड़ ने करवाया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्य के संदर्भ में अवगति प्रदान की। स्वागताध्यक्ष राकेश कठोतिया ने कहा कि योगक्षेम वर्ष में हम सभी को मिलजुल कर कार्य करना है। इस कार्यक्रम में आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के स्वागताध्यक्ष राकेश कठोतिया, परामर्शक नरपतसिंह दूगड़, आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम ट्रस्ट के ट्रस्टी भागचंद बरड़िया, जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धरमचंद लूंकड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पन्नालाल बैद, उपाध्यक्ष छतरमल बैद, सहमंत्री रमेश खटेड़, कोषाध्यक्ष राजेश कोठारी, तेरापंथी सभा लाडनूं के मंत्री राकेश कोचर, सहमंत्री रणजीत दूगड़, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बाफना, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष सुमित मोदी, मंत्री राजेश बोहरा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष आरती कठोतिया, अणुव्रत समिति से आलोक कोठारी सहित अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।






