लाडनूं के डाढाली करणी माता मंदिर की विशाल ‘चौदस की फेरी’ थिरकते भक्तों ने की पूरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के डाढाली करणी माता मंदिर की विशाल ‘चौदस की फेरी’ थिरकते भक्तों ने की पूरी

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां हाईवे डीडवाना रोड पर स्थित डाढाली करणी माता मंदिर में गत 6 सितंबर शनिवार को परंपरागत ‘चौदस की फेरी’ का भव्य आयोजन किया गया। यह फेरी प्रत्येक चांदनी चवदस (चतुर्वेदी) को विशाल परिक्रमा के रूप में लगाई जाती है। इसकी एक फेरी लगभग 800 मीटर की होती है, और इस अवसर पर कुल 11 फेरियां लगाई गईं। श्री डाढ़ाली करणी माता सेवा समिति मंगलपुरा (लाडनूं) के तत्वावधान में हुई इस फेरी के आयोजन में डीजे के साथ नाचते-गाते भक्तों ने परिक्रमा पूरी की। इस फेरी में लाडनूं और मंगलपुरा के सैकड़ों करणी भक्त महिला-पुरुषों, बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी परिक्रमा के दौरान डीजे साथ रहा। इस धार्मिक फेरी में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। डाढाली करणी माता मंदिर के कार्यकर्ताओं ने बताया कि चौदस की फेरी सच्चे मन से लगाने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शनिवार को फेरी के समापन पर भक्तों को प्रसाद में केले वितरित किए गए। साथ ही फेरी लगाने वाले जात्रियों को पानी, जूस और ठंडे फल-फ्रूट आदि से सेवा प्रदान की गई। इस धार्मिक आयोजन में पंडित बाबूलाल जांगिड, बालचंद सांखला, पवन जांगिड, नवीन भाटी, इंद्रजीत टाक, बबलू सांखला, बबलू सैनी, विनय भाटी, मनीष भाटी, विशाल भाटी, कान दान चारण, भंवर दान चारण, अनुज टाक, मुकेश माली, भेरूं दान चरण, रमेश प्रजापत, प्रदीप प्रजापत, मंजू सिंह राठौड़, रोहित प्रजापत, प्रेम लक्की जांगिड़ आदि का विशेष सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now