शहर के सभी जलभराव क्षेत्रों में करवाई गई जल निकासी व सफाई व्यवस्था,
भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, ईओ भवानीसिंह व पार्षदों के सहयोग से हुआ संभव

लाडनूं (kalamkala.in)। भारी बारिश के कारण पिछले दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के कारण शहरवासी भारी समस्याग्रस्त हो गए थे। नगर पालिका लगातार इस स्थिति से निपटने के लिए कवायद कर रही है। लाडनूं के जननेताओं में ठाकुर करणीसिंह भी इसके लिए काफी सक्रिय हैं। बस स्टेंड, खंदेड़ा में धोबी काॅलोनी, रेलवे फाटक क्षेत्र, रेलवे लाईनों के पार, जोरावरपुरा आदि विभिन्न स्थानों पर पानी के भराव की समस्याएं बनी और लोगों में चिंता व्याप्त हुई, मगर सबके प्रयासों से समस्या का हल निकाले जाने में नगरपालिका को सफलता भी मिली है। शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुए इस जलभराव को लेकर परेशान लोगों ने भाजपा नेता करणी सिंह से गुहार लगाई और पानी निकासी कर मांग की, ताकि आमजन के मकानों की सुरक्षा हो सके और लोगों के आवागमन में कठिनाइयां दूर हो सके। इस बाबत ठाकुर करणी सिंह ने नगर पालिका के अधिशीषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास से बात की और उन्हें निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही भरे हुए पानी की निकासी सुनिश्चित करावें, इसके लिए नगरपालिका सभी संसाधनों का सदुपयोग किया जावे।
नगरपालिका की टीमों ने सक्रिय होकर किया कार्य
इस पर ईओ व्यास द्वारा नगर पालिका की टीम को निर्देश देकर जलभराव वाले सभी स्थलों पर लगाया। रेलवे लाईल के नीचे से रास्ता बनाकर स्टेडियम के पास एकत्र होने वाले जलभराव को निकाला गया, वहां बोरवैल भी बनाया गया। बस स्टेंड से कचरा हटवाया गया और वहां सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। खानपुर मार्ग पर जोरावरपुरा के पास इकट्ठे होने वाले पानी की निकासी भी नगर पालिका के पम्प लगवा कर करवाई गई। नगर पालिका की पूरी टीमें पिछले कई दिनों से लगातार सक्रिय है। सेनेट्री इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार चिंडालिया और जमादार भागचंद चिण्डालिया, हरेन्द्र कुमार आदि की पूरी सफाईकर्मी टीम ने शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त करने के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न नालों की सफाई करवा कर पानी की निकासी को सुचारू करवाया। पम्प लगा कर भरे हुए पानी की निकाला गया। पाइपलाइन की मरम्मत करवा कर पानी को सही करवाया और सदा के पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने के लिए सफाई-श्रमिकों के साथ मिलकर काम किया।
कीटनाशक का हो छिड़काव
सभी सम्बंधित पार्षदों एवं आसपास के नागरिकों ने भाजपा नेता करणी सिंह, नगर पालिका के ईओ व परी टीम को किए जा रहे कार्य को सराहनीय बताया है और कहा कि समय पर उठाए गएकदम से ही लोगों का भला संभव हो पाता है। पार्षद बाबूलाल प्रजापत ने मांग की है कि जल निकासी के बाद इस समूचे क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों में बीमारियां नहीं फैल सके और बदबू व सड़ांध से लोगों को मुक्ति मिल सके। शहर के सभी जलभराव वाले क्षेत्रों एवं नाले-नालियों व ईर्दगिर्द में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव बहुत ही आवश्यक है। करणीसिंह ने इसके लिए भी उन्हें आश्वस्त किया है और कहा कि वे जनहित में सदैव तैयार हैं।





