‘भारत को जानो’ की लिखित परीक्षा में पांच विद्यालयों के 431 विद्यार्थियों ने लिया भाग, भारत विकास परिषद के तत्वावधान में इस परीक्षा में रतनदेवी बाफना का है आर्थिक सौजन्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘भारत को जानो’ की लिखित परीक्षा में पांच विद्यालयों के 431 विद्यार्थियों ने लिया भाग,

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में इस परीक्षा में रतनदेवी बाफना का है आर्थिक सौजन्य

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा यहां के पांच विद्यालयों में आयोजित की गई। सभी विद्यालयों के संयोजकों ने अपनी टीम के साथ तत्परता पूर्वक यह परीक्षा करवाई तथा समय पर टीम के साथ पहुंच कर शाखा परिषद् द्वारा दी गई ओएमआर शीट को भरवाकर प्रश्न-उतर पत्र देकर परीक्षा व्यवस्थित रूप से पूर्ण करवाई गई। सभी पांच विद्यालयों से कुल 431 विद्यार्थियों ने इस भारत को जानो परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 292 वरिष्ठ और 139 कनिष्ठ विद्यार्थी शामिल हुए। यहां के विमल विद्या विहार में संयोजक प्रकाश सोनी के साथ प्रांतीय महिला सहसंयोजक दिव्या माथुर, सुशील दाधीच, कैलाश घोडे़ला, लक्ष्मण शर्मा, दिनेश सोनी, सांवर मल प्रजापत, गणेश चौहान, ज्योति सोनी, सुनीता दाधीच ने पूर्ण रूप से परीक्षा कराने में योगदान दिया। केशर देवी राजकीय गर्ल्स विद्यालय में संयोजक सुरेश जाजू के साथ ललित नारायण सोनी व गणेश चौहान ने परीक्षा पूर्ण कराई। सूरज मल भूतोड़िया राजकीय गर्ल्स विद्यालय में संयोजक गिरधर चौहान के साथ विजय चौहान, मनीष शर्मा, प्रकाश गिड़िया, निर्मल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सुशील सोनी, तारामणि चौहान, पूजा जांगिड़, आशा शर्मा व पूनम शर्मा ने परीक्षा कराने में अपना दायित्व निभाया। जौहरी सीनियर राजकीय विद्यालय में संयोजक कैलाश घोडे़ला के साथ टीम में सांवर मल प्रजापत, नानक आडवाणी व निशा आडवाणी ने अपना दायित्व निभाया। आदर्श विद्या मंदिर में संयोजक हंसराज सोनी के साथ दिनेश सोनी, रमेश सिंह राठौड़, राधेश्याम सांखला व रेखा सोनी ने परीक्षा कराने में दायित्व निभाया। सभी विद्यालयों में शिक्षिकाओं ओर शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया और परीक्षा में पूर्ण गोपनीयता रखते हुए विद्यार्थियों से 50 मिनट में पेपर हल करवाया। इस प्रतियोगिता के पेपर्स की जांच प्रांत स्तर पर की जाएगी। सभी विद्यालयों मे सतर्कता टीम से प्रांतीय कोषाध्यक्ष पुरूषोतम सोनी और परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने अपनी निगरानी में परीक्षा की व्यवस्था संबंधी जानकारी ली और सभी जगह अवलोकन करते हुए सभी विद्यालय परिवार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। ज्ञात रहे भारत को जानो प्रतियोगिता में भारत के बारे में राष्ट्रीय स्तरीय प्रश्न-उत्तर होते हैं। यह प्रतियोगिता शाखा परिषद् भी पांचों विद्यालयों में प्रांत स्तर से रिजल्ट आने के बाद सभी अलग-अलग विद्यालयों में परीक्षा में टॉप तीन विद्यार्थियों को परिषद द्वारा मोमेंटो, दुपट्टा और स्कूल बैग इनाम में दिया जाता है ताकि परिषद विद्यार्थी को प्रोत्साहन मिले। इस परीक्षा का परिषद का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जानकारी होना है। इसके लिए परिषद सभी विद्यार्थियों को पुस्तक भी उपलब्ध कराती है। इस आयोजन का आर्थिक सौजन्य स्व. जेठमल बाफना की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी रतनदेवी बाफना लाडनूं द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now