इंस्टाग्राम हेंडल पर हथियार के साथ पोस्ट करने वाले को लाडनूं पुलिस ने दबोचा, पुलिस की गिरफ्त में आने पर आरोपी जुनैद खान ने हाथ जोड़ कर मांगी माफी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इंस्टाग्राम हेंडल पर हथियार के साथ पोस्ट करने वाले को लाडनूं पुलिस ने दबोचा,

पुलिस की गिरफ्त में आने पर आरोपी जुनैद खान ने हाथ जोड़ कर मांगी माफी

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया हैण्डल इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ पोस्ट करने वाले युवक को भयकारित करने से संबंधित पोस्ट शेयर करने पर धारा 170 बी.एन.एस.एस. में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शहरिया बास के वार्ड सं.1 का निवासी जुनैद खान (19) पुत्र याकूब खान है। उसकी आईडी ‘जुन्नू लाडनूं’ थी। गिरफ्तारी के बाद उसने हाथ जोड़ कर माफी मांगी है कि वह आइंदा कभी ऐसी कोई पोस्ट नहीं करेगा। उसकी गलती हो गई थी कि ऐसी पोस्ट की। उसने सभी लोगों के समक्ष माफी मांगते हुए सबसे अपील की है कि कोई भी ऐसी पोस्ट नहीं डाले। उसके इस माफीनामे का वीडियो पुलिस ने शेयर भी किया है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की सख्त और सतत निगरानी जारी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट, टिप्पणी, शेयर करने से बचने की अपील

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपराधिक/भय कारित करने वाली / गैंगस्टर की महिमा मण्डन करने / धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी नहीं करें। किसी भी गैंग एवं गैंगस्टर के अकाउंट को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करें। गौरतलब है कि जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत साइबर सैल डीडवाना से प्रेषित सूचना पर कार्रवाई करते लाडनूं पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक जुनैद खान लाडनूं को 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है।

इस पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी. एस.), के निर्देशन में एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा (आरपीएस) डीडवाना व वृताधिकारी विक्की नागपाल (आरपीएस) लाडनूं के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी महीराम विश्नोई (सीआई) के नेतृत्व में साइबर सेल डीडवाना के एचसी प्रेमप्रकाश (595), कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार (1711) और लाडनूं थाने के सिपाही सुखाराम (1860) व अब्दुल शाकीर (591) शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now