सूपका रोड रीको एरिया के पास दीपावली बाद बनेगा भट्टी भाट समाज का तालीमी-इदारा, राजस्थान प्रदेश भट्टी भाट मुस्लिम समाज सुधार महासभा की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूपका रोड रीको एरिया के पास दीपावली बाद बनेगा भट्टी भाट समाज का तालीमी-इदारा,

राजस्थान प्रदेश भट्टी भाट मुस्लिम समाज सुधार महासभा की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। यहां चुंगी चौकी के निकट राजस्थान प्रदेश भट्टी भाट मुस्लिम समाज सुधार महासभा की एक बैठक समाज भवन में अब्दुल रहमान गिरधारीपुरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य भट्टी भाट मुस्लिम समाज के भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित करना तथा समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के गरीब बच्चों को बहुत ही कम खर्चे पर शिक्षा मुहैया कराने के लिये निकट भविष्य में तालीमी-इदारे की स्थापना पर चर्चा हुई। तालीमी-इदारे निर्माण के लिए समाज की सूपका रोड रीको एरिया के पास उपलब्ध भूमि पर अगले माह दीपावली बाद तालीमी-इदारे के निर्माण की नींव रखने पर निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज के विकास के कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में संयोजक निजाम खां, मो. सलीम थाणूं, इस्लाम खान, महबूब खान गोदरास, दाऊद अली, यासीन खां सूपका, रुस्तम खान, अयूब खान, रजाक खां मल्ला, अनवर खां आगूंता, सदीक खां सारड़ी, युनूस खत्री खींचिया, रुस्तम खां, हासम खान आस की ढाणी, रसूल खां भाटी, अहसान खान देवराठी, ज्यान मोहम्मद, अहसान खत्री घिरड़ौदा, लाल मोहम्मद, युनुस अली गिरधारीपुरा सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now