राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर लाडनूं नगर की 6 बस्तियों में होगा विजयदशमी पूजन व निकलेगा पथ-संचलन, जलेबी जंक्शन, चार खम्भा बालाजी एवं अशोक स्तम्भ बस स्टैंड पर होगा सभी संचलन का, पूरे शहर में स्वागत की तैयारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर लाडनूं नगर की 6 बस्तियों में होगा विजयदशमी पूजन व निकलेगा पथ-संचलन,

जलेबी जंक्शन, चार खम्भा बालाजी एवं अशोक स्तम्भ बस स्टैंड पर होगा सभी संचलन का, पूरे शहर में स्वागत की तैयारियां

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी 2 अक्टूबर को लाडनूं नगर में बस्तिश: पथ-संचलन निकलेंगे। खंड संघचालक बजरंगलाल यादव ने बताया कि संघ की दृष्टि से लाडनूं में 6 बस्तियां हैं, जिनका सभी बस्तियों में विजयादशमी उत्सव 8 बजे मनाया जाएगा। उसके पश्चात् ठीक 9 बजे श्रीराम बस्ती का श्री कनकश्याम विद्यालय से, विवेकानंद बस्ती का विवेकानंद शाखा कालीजी का चौक से, शिवाजी बस्ती का अग्रवाल स्ट्रीट से, दयानन्द बस्ती का शीतला माता मंदिर से, भारत माता बस्ती का भारत माता मंदिर से एवं प्रताप बस्ती का देवनारायण कॉलोनी, मगरा बास से प्रारम्भ होगा। पथ संचलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सभी बस्तियों के संचलन का होगा संगम

इस बस्तिश: निकलने वाले पथ संचलन के सभी बस्तियों से प्रारम्भ होकर जलेबी जंक्शन चार खम्भा बालाजी एवं अशोक स्तम्भ बस स्टैंड पर संगम होगा, जहां से सभी पथ-संचलन एकत्र होकर सब्जी मंडी, बाजार होते हुए आगे निकलेंगे।

पथ संचलन को लेकर आमजन में है उत्साह

संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर बस्तिश: पथ संचलन को लेकर नगर के नागरिकों में उत्साह है। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जायेगा एवं स्वागत द्वार बनाये गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now