जागरण में आए युवक की मोटरसाइकिल कुछ ही घंटों में चोरों ने उड़ाई, समना गांव में राजल बाईसा मंदिर में रात्रि भजन गायन में बाइक लेकर आया था युवक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जागरण में आए युवक की मोटरसाइकिल कुछ ही घंटों में चोरों ने उड़ाई,

समना गांव में राजल बाईसा मंदिर में रात्रि भजन गायन में बाइक लेकर आया था युवक

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम समना स्थित प्रसिद्ध राजल बाईसा मंदिर में आयोजित रात्रि जागरण भजन-कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए एक व्यक्ति को अपनी मोटर साइकिल से हाथ धोना पड़ा। इस बारे में जसवंतगढ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाकर जांच-तलाश की जा रही। सूरजसिंह पुत्र बिरजुसिंह राजपूत निवासी समना ने इस बारे में पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 30 सितम्बर की रात्रि में ग्राम समना में राजल बाईसा मन्दिर में रात्रि जागरण था। उसमें वह अपनी मोटरसाईकिल सं. आरजे 37 एसडब्ल्यू 7984 स्पलेंडर रंग सफेद-काला को लेकर आया था और उस मोटरसाईकिल को भवानीसिंह के गेट के बाहर खड़ी करके वह मन्दिर में चला गया। रात्रि करीब 12.30 बजे वह वापस आया, तो वहां उसे अपनी मोटरसाईकिल नहीं मिली। उसने चारों तरफ मोटरसाइकिल की तलाश की और आस-पड़ौस में पूछताछ की, लेकिन मोटर साइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेश कुमार कर रहे हैं। गौरतलब है कि लाडनूं क्षेत्र में

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now