अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया।
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मूण्डवा में सोमवार को मानाराम पचार नें अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। इसकेे बाद स्टाफ द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, शैक्षणिक सुधार तथा शिक्षकों के हित में कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि शैक्षणिक उन्नयन के लिए हमें मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना होगा। मानाराम पचार ने शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। जानकारी के अनुसार मानाराम पचार इससे पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंदियाड़ में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत थे जिनका स्थानांतरण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मूंडवा में हुआ हैं







