लोकगायक अनूप तिवाड़ी जयपुर के जवाहर कला मंच पर बिखेरेंगे अपनी सुमधुर स्वर-लहरियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोकगायक अनूप तिवाड़ी जयपुर के जवाहर कला मंच पर बिखेरेंगे अपनी सुमधुर स्वर-लहरियां

लाडनूं (kalamkala.in)। लोकगायन में लाडनूं की पताका विभिन्न मंचों पर फहराने वाले लोक कलाकार अनूप तिवाड़ी 9 अक्टूबर शाम को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में एक बार फिर अपनी कला के रंग बिखेरेंगे। जवाहर कला केन्द्र में 7 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वर लहरिया’ के लोकरंग कार्यक्रम में अनूप तिवाड़ी अपने लोक कलाकारों की टीम के साथ लोक गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। लाडनूं के ख्यातिमान लोक गायक अनूप तिवाड़ई इससे पहले भी जयपुर के रंगमंच पर अपने गायन से समां बांध चुके थे। इस बार फिर उनका चयन जवाहर कला केन्द्र पर होने पर यहां सभी परिचितों ने हर्ष जताया और तिवाड़ी को बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि अनूप तिवाड़ी पिछले करीब 30 सालों से निरंतर आकाशवाणी पर अपनी प्रस्तुतियां समय-समय पर देते रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now