लाडनूं में विश्व डाक दिवस पर डाक-कर्मियों का किया गया सम्मान, विद्यार्थियों ने किया डाकघर का अवलोकन और जानी समस्त डाक प्रणाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विश्व डाक दिवस पर डाक-कर्मियों का किया गया सम्मान,

विद्यार्थियों ने किया डाकघर का अवलोकन और जानी समस्त डाक प्रणाली

शंकर आकाश, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। विश्व डाक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान डाकघर में सभी डाक-कर्मियों का साफा पहना कर एवं माल्यार्पण करके सम्मान किया गया एवं सभी को मुंह मीठा करवाकर डाक दिवस की बधाई दी गई। स्थानीय ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक अमजद खान द्वारा यह सम्मान और विद्यार्थी भ्रमण कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने डाकघर का अवलोकन किया और भारतीय डाक प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

डाक सेवाओं व डाक प्रणाली के परिवर्तनों से करवाया अवगत

इस अवसर पर डाकपाल प्रभुसिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न डाक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और डाक प्रणाली में हुए परिवर्तनों के बारे में बताया। डाक विभाग के मुराद खां ने विद्यार्थियों को डाक की सील, विभिन्न प्रपत्रों व मनीऑर्डर के बारे में प्रयोगात्मक रूप से बताया। साथ ही सेवानिवृत वरिष्ठ डाक अधिकारी राजेश विद्रोही ने डाक विभाग के इतिहास को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को रोचक जानकारियां दीं। इस दौरान डाक विभाग के रामनिवाश मीणा, पवन बासठ, भूरा राम ठोलिया, प्रेमसिंह, सुनील कुमार एमटीएस, मीनाक्षी मौर्य, आंचल सागवान, रमन कल्याण व अध्यापक संजय कुमार, नबाब आलम आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now