डीडवाना जिले में विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन से ले रहा है जिला मुख्यालय विस्तार, रिजर्व पुलिस लाइन के लिए 118.50 बीघा भूमि और सदर थाना व पुलिस अन्वेषण भवन के लिए भी भूमि का आवंटन किया, जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जारी किये आदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना जिले में विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन से ले रहा है जिला मुख्यालय विस्तार,

रिजर्व पुलिस लाइन के लिए 118.50 बीघा भूमि और सदर थाना व पुलिस अन्वेषण भवन के लिए भी भूमि का आवंटन किया, जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जारी किये आदेश

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना-कुचामन जिला अब अपना वृहद स्वरूप लेने लगा है। जिले में विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यालयों एवं विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन का कार्य लगातार किया जा रहा है। सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जिला मुख्यालय पर रिजर्व पुलिस लाइन, सदर पुलिस थाना तथा पुलिस अन्वेषण (अनुसंधान) भवन खोले जाने के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये है।

इस प्रकार से किया गया है जमीनों का आवंटन

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जिले में स्कूलों, खेल मैदान, सार्वजनिक श्मशान एवं राजकीय कार्यालयों सहित जनसुविधाओं के विकास के लिए शीघ्र भूमि आवंटन करने के निर्देश प्रदान किये थे। इसी के तहत जिला पुलिस अधीक्षक की मांग एवं उपखंड अधिकारी डीडवाना से प्राप्त प्रस्ताव पर जिला कलक्टर ने त्वरित कार्यवाही कर रिजर्व पुलिस लाइन के लिए ग्राम डीडवाना (तहसील डीडवाना) के खसरा नम्बर 3143/3074, 3145/3074, 934 रकबा क्रमश: 5.13 हैक्टेयर, 9.8366 तथा 4.40 हैक्टेयर भूमि का, सदर पुलिस थाना के लिए मौजा रामसाबास तहसील डीडवाना में खसरा नंबर 161 रकबा 2.68 हैक्टेयर भूमि में से 2.10 हैक्टेयर भूमि तथा पुलिस अन्वेषण (अनुसंधान) भवन के लिए मौजा रामसाबास तहसील डीडवाना में खसरा नंबर 152 रकबा 2.38 हैक्टेयर में से 0.80 हैक्टेयर भूमि तथा 0.81 हैक्टेयर भूमि का आवंटन गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र समादेष्टा को राजस्थान भू-राजस्व (स्कूलों, कॉलेजों, चिकित्सालयों, धर्मशालाओं, सार्वजनिक उपयोग के अन्य भवन निर्माणार्थ अनाधिवासित राजकीय कृषि भूमियों का आवंटन) की शर्तों के अंतर्गत पुलिस विभाग को किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशन में जिले में जिस भी राजकीय विभाग, कार्यालय, तथा विद्यालयों के पास भवन निर्माण एवं खेल मैदान के लिए भूमि नहीं उनको भी प्रस्ताव प्राप्त होते ही शीघ्र ही भूमि आवंटित की जायेगी, जिससे जिले में जनसुविधाओं का विस्तार हो सकेगा और आमजन को सुविधा मिल सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now