लाडनूं से छह जनों का चयन हुआ आर.ए.एस. में  कसूम्बी गांव हुआ गौरवान्वित, एक साथ बने तीन आरएएस अधिकारी, पूरा गांव झूम उठा, बधाइयों का तांता लगा,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से छह जनों का चयन हुआ आर.ए.एस. में, 

कसूम्बी गांव हुआ गौरवान्वित, एक साथ बने तीन आरएएस अधिकारी, पूरा गांव झूम उठा, बधाइयों का तांता लगा

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रदेश को शीघ्र ही 972 अफसर मिल रहे हूं। आरएएस- 2023 के 2188 कैंडिडेट के इंटरव्यू 14 अक्टूबर को पूरे हुए थे और 15 अक्टूबर शाम को आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। इन परिणामों में लाडनूं क्षेत्र की विशेष उपलब्धि रही। लाडनूं से 6 अभ्यर्थियों ने आरएएस में सफल रहे कर अपना परचम फहराया है‌। इनमें अकेले ग्राम कसूम्बी से एक साथ 3 अभ्यर्थियों का चयन आर.ए.एस. के लिए हुआ है। कसूम्बी गांव द्वारा प्रदेश को एक साथ तीन आरएएस अधिकारियों का दिया जाना सचमुच गौरव की बात है। इस सफलता पर तीनों चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया हे। पूरे गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है।कसूम्बी की अवंतिका बरबड़ पुत्री लालाराम मेघवाल (हाल निवासी निम्बी जोधां- पाडोलाई सड़क) को 15वीं रैंक से आरएएस में सफलता मिली है। कसूम्बी के ही भावना राठौड़ पुत्री देवीसिंह एवं संजय सिंह पुत्र श्याम सिंह चौहान ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसी तरह लाडनूं की मोनू कंवर का प्रथम प्रयास में आरएएस में चयन, हुआ है। वह वर्तमान में रसायन विज्ञान की राजकीय व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं।

मोनू कंवर, संजय डूकिया व अशोक खीचड़ का चयन

मोनू कंवर लाडनूं के डालम सिंह परिहार की पौत्रवधु है। उसका चयन प्रथम प्रयास में ही राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में कैटेगरी रैंक 6 के साथ हुआ है। मोनू कंवर वर्तमान में राउमावि. सिंघाना में रसायन विज्ञान की व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। इनकी सास मंजू चौहान राउमावि मंगलपुरा में राजकीय व्याख्याता के पद पर और ससुर मानसिंह परिहार व्याख्याता के रूप में भूतोडिया राउमावि में कार्यरत है। ग्राम ओड़ींट के संजय डूकिया सुपुत्र बजरंग लाल डूकिया (सुपौत्र रामकरण सेठ) का R.A.S (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) में 44 वीं रैंक से चयन हुआ है। संजय ने पिछले 7 साल से कड़ी मेहनत करके ओड़ींट गांव एवं डूकिया परिवार को गौरांवित किया है। इसी तरह निम्बी जोधा से अशोक खीचड़ पुत्र हरका राम खीचड़ को 167वीं रैंक मिली है।

कुल पद है 972

गौरतलब है कि यह वैकेंसी 28 जून 2023 को निकाली गई थी। आरपीएससी की ओर से इस आरएएस- 2023 भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। पहले कुल 905 पद (राज्य सेवा 424 और अधीनस्थ सेवा 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ाकर 972 (राज्य सेवा 494 और अधीनस्थ सेना 191) कर दिए गए थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now