जिले के नव चयनित आरएएस अधिकारियों का डीडवाना के ग्रामोत्थान विद्यापीठ में हुआ भव्य अभिनंदन, जिले में कुल 54 आरएएस बने, लाडनूं से 8, डीडवाना से 11, मौलासर से 6, कुचामन से 9, नावां व परबतसर से 5-5 व मकराना से 10 का हुआ चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले के नव चयनित आरएएस अधिकारियों का डीडवाना के ग्रामोत्थान विद्यापीठ में हुआ भव्य अभिनंदन,

जिले में कुल 54 आरएएस बने, लाडनूं से 8, डीडवाना से 11, मौलासर से 6, कुचामन से 9, नावां व परबतसर से 5-5 व मकराना से 10 का हुआ चयन

शकील अहमद उस्मानी जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। ग्रामोत्थान विद्यापीठ संस्थान डीडवाना के तत्वावधान में भंवरलाल रैवाड़ के सौजन्य से रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह जिले की युवा ऊर्जा और मेहनत का उत्सव बन गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 परीक्षा में सफल हुए जिलेभर की 54 प्रतिभाओं में से कार्यक्रम में मौजूद रहे सभी युवाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डीडवाना, मौलासर, छोटी खाटू, कुचामन, नावां, मकराना और परबतसर तहसीलों के नव चयनित अभ्यर्थियों का माला, साफा, शॉल पहनाकर व भारत का संविधान भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मेहनत, समर्पण व आत्मविश्वास है सफलता की कुंजी

कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।निरंतर मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ही सफलता की सच्ची कुंजी है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस बार चयनित प्रतिभाओं में बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षाविदों और पूर्व अधिकारियों ने इन सफल प्रतिभाओं से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल चयनित अभ्यर्थियों का नहीं, बल्कि पूरे जिले के युवाओं की मेहनत और जज़्बे का प्रतीक है।

जिले से कुल ये 54 प्रतिभाएं आरएएस बनीं

जिला डीडवाना-कुचामन की आरएएस 2023 में कुल 54 प्रतिभाओं का चयन हुआ है, जिनमें डीडवाना तहसील के कुल 11 बलवीर ढाका केराप, हिमानी राठौड़ मामड़ौदा, टेरिजा चाहर कोलिया, कृष्ण तांडी भवादिया की ढाणी, भारत सिंह चारण खाटूखुर्द, अंकिता राठौड़ सानियां, दिवाकर गौड़ केराप, देवेंद्र सिंह आगुंता, बलराम शर्मा केराप, दुष्यंत सिंह सिंघाना और सुरजीत चाहर कोलिया शामिल हैं। मौलासर तहसील के कुल 6 रजनीश भाकर चुगनी, मुकेश यादव सुद्रासन, मोइन खान छोटी बेरी, गजराज सांखला मौलासर, हरेंद्र बगरिया धनकोली और राजेंद्र रिणवा जोड़ी का बास हैं। लाडनूं तहसील के कुल 8 अवंतिका बरबड़ कसूम्बी, संजय डूकिया ओडिंट, अशोक खीचड़ निम्बी जोधा, नवरत्न स्वामी सिलनवाद, भावना राठौड़ कसूम्बी, संजय सिंह चौहान कसूम्बी, मोनू कंवर लाडनूं और हिम्मताराम बावरी धोलिया शामिल हैं। कुचामन तहसील के कुल 9 अनंत गौड़ कुचामन सिटी, सुनीता खीचड़ चावंडिया, कविता किरड़ोलिया मांगलोदी, पूजा किरडोलिया मांगलोदी, रमेश भींचर कुकणवाली, रामेश्वर बुगालिया गोपालपुरा, धर्मेंद्र भगत चांदपुरा, मनीषा रिणवा कुचामन सिटी और भारती शर्मा कुचामन सिटी हैं। नावां तहसील से कुल 5 कुलदीप कुमावत घाटवा, कैलाश रिणवा गुगरवार, संगीता कुमावत लूणवा, मदन नेतवाल नावां, रविन्द्र कुमावत घाटवा शामिल हैं। मकराना तहसील से कुल 10 दयालराम ढाका रतनास, मीनाक्षी सोनल चिंडालिया, संदीप कागट बोरावड़, प्रीति चौहान निंबड़ी, मोहित बुरड़क बोरावड़, सीआर सारण मोडी खुर्द, सरिता गोदारा सबलपुर, राकेश मेघवाल गच्छीपुरा, अभिषेक रांकावत और हनुमान सारण बाजोली हैं और परबतसर तहसील से कुल 5 सरिता तेतरवाल कुराडा, मेवाराम कुराडा, विजय किरडोलिया कुराडा, रामदेव डूडी परबतसर और नंदकिशोर झाझड़ा धारा की ढाणी का चयन आरएएस 2023 में चयन हुआ है।

इन अतिथियों व प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश लक्ष्मण सिंह राठौड़, पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़, आरपीएससी के पूर्व सदस्य के.आर. बगड़िया, पूर्व आरएएस अधिकारी जस्साराम चौधरी और भूराराम चौधरी, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महमूद खान, प्रोफेसर चैनाराम चौधरी, भगवानराम रैवाड़, मोहनलाल चौधरी और आईदानराम रेवाड़ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेसला के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिहाग, हरदीन राम जाखड़, नाथुराम ढाका, एसआर लूनिया, एनआर सूंडा, जीवणराम बुरड़क, पुखराज सिंह, रामनिवास खोखर, नारायण डूडी, भंवरलाल रैवाड़, श्रवणराम, शकील उस्मानी, इस्तेखार उसमानी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण, मातृशक्ति, विद्यार्थी, अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now