रेलवे की मनमानी और आमजन को परेशानी से उपजा जन विरोध, लाडनूं में तेली रोड के फाटक तिराहे पर रेल्वे द्वारा बनवाई जा रही बाउंड्री वॉल को लेकर लोगों ने रोष जताया, प्रशासन ने आश्वासन पर हुआ मामला शांत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रेलवे की मनमानी और आमजन को परेशानी से उपजा जन विरोध,

लाडनूं में तेली रोड के फाटक तिराहे पर रेल्वे द्वारा बनवाई जा रही बाउंड्री वॉल को लेकर लोगों ने रोष जताया, प्रशासन ने आश्वासन पर हुआ मामला शांत

आबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। तेली रोड तिराहे पर रेलवे की ओर से पूर्व में बनाई गई रेलवे क्वार्टर की दीवार से करीब तीन फीट बाहर नई बाउंड्री वॉल तैयार करवाने को लेकर लोगों ने विरोध जताया है।एडवोकेट हरदयाल रुलानिया का कहना है कि रेल्वे की बाउंड्री वॉल को सड़क पर तीन फीट बाहर निकाल कर निर्माण किया जा रहा है, जिससे तेली रोड से स्टेडियम की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग और अधिक संकरा हो जाएगा। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ेगी। मौके पर पार्षद मोहम्मद नदीम, विजय कुमार भोजक, अब्दुल हमीद बल्खी, मोहम्मद रफीक, पार्षद संदीप प्रजापत, अरशद, इमरान सहित बड़ी संख्या मे लोगों ने पहुंचकर विरोध किया और रेलवे के ठेकेदार व इंजीनियर से नियमानुसार निर्माण करवाने की मांग पर अड़े रहे। मामले की जानकारी मिलते ही लाडनूं तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे, इंजीनियर सतीश कुमार और रेलवे पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायज़ा लेकर आमजन की बात को गंभीरता से सुना और जनहित को ध्यान में रखते हुए दीवार का निर्माण कार्य नियमानुसार सड़क से डेढ़ फीट अंदर लेकर करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मामला शांत हुआ।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now