लाडनूं बार संघ में अध्यक्ष के लिए सरफराज नवाज और रविंद्र सिंह मेड़तिया के बीच मुकाबला, 12 दिसम्बर को होगा मतदान, शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बार संघ में अध्यक्ष के लिए सरफराज नवाज और रविंद्र सिंह मेड़तिया के बीच मुकाबला, 12 दिसम्बर को होगा मतदान,

शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ

लाडनूं (kalamkala.in)। बार संघ के लिए अध्यक्ष पद को छोड़ कर शेष सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक आवेदन ही मिलने के कारण उनमें अब कोई चुनावी मुकाबला नहीं होगा। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार होने से मतदान किया जाएगा। शेष को निर्विरोध चयनित घोषित किया जाएगा। बार संघ लाडनूं की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय सचिव के पदों के निर्वाचन के लिए 12 दिसम्बर शुक्रवार को मतदान किया जाना तय है। इस चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन सभी पदों के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इन प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो आवेदन मिले, जिनमें एडवोकेट सरफराज नवाज एवं एडवोकेट रविंद्र सिंह मेड़तिया के आवेदन शामिल हैं। उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय सचिव पदों के लिए सिर्फ एक-एक आवेदन ही भरे गए। इस प्रकार केवल एकमात्र अध्यक्ष पद के लिए ही शुक्रवार को मतदान किया जाना है। प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए मन्ना लाल स्वामी, सचिव पद के लिए भोमराज नायक, संयुक्त सचिव पद के लिए रामेश्वर लाल पटेल, कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष शर्मा और पुस्तकालय सचिव के लिए श्रीमती सुमन कंवर के आवेदन मिले हैं। इस प्रकार अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पद पर आवेदक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जांगीड, सदस्य धीरज सिंह व खेताराम खीचड़ एडवोकेट ने इस चुनाव सम्बंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now