लाडनूं में शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 में अब तक 880 व्यक्ति लाभान्वित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 में अब तक 880 व्यक्ति लाभान्वित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहरी समस्या समाधान शिविर- 2025 के अन्तर्गत शहर के विभिन्न वार्डों के लिए नगर पालिका में चल रहे शिविरों में बहुत सारे लोग विभिन्न समस्याओं से मुक्त हो चुके हैं।तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी अनिरूद्ध देव पाण्डेय ने बताया कि जन प्रतिनिधियों के सहयोग से 880 व्यक्तियों को इस शिविर में लाभान्वित किया जा चुका है। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के 28 आवेदन, 65 अपार आईडी एवं 30 नये लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा 26 विद्युत लाईनों से सम्बधित लाईनों की शिकायतों का निस्तारण एवं 8 नये विद्युत कनेक्शन किये गये। जलदाय विभाग द्वारा 11 पानी की पाईप लाईनों के लीकेज निकाले गये। भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पट्टी के प्रति लोगो का विशेष लगाव देखा गया, मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए काढ़ा पिलाया गया व गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को परामर्श एवं चिकित्सीय इलाज कर विभाग द्वारा कुल 264 मरीजों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आये 152 लोगों का बी.पी. एवं शुगर की जांच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 90 व्यक्तियों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन किया गया एवं 53 बच्चों का पालनहार योजनाओं के अन्तर्गत नवीनीकरण किया गया। नगरपालिका द्वारा 140 जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के प्रमाण पत्र, दो निर्माण स्वीकृतियां एक कृषि भूमि पट्टा, तीन नामान्तरण, 7 अनापति प्रमाण-पत्र सहित कुल 153 प्रमाण-पत्र जारी कर लाभान्वित किया गया। 18 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भिजवाया गया, जिससे जनता को राहत मिली। शिविर में पालिकाध्यक्ष रावत खां, पार्षद सुमित्रा आर्य, मुरलीधर सोनी, ओमसिंह मोहिल, अमजद, नदीम बल्खी, राजेश भोजक, लूणकरण शर्मा, संदीप प्रजापत, ज्ञानाराम जाट आदि जन प्रतिनिधियों की सहभागिता लगातार बनी हुई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now