सीवरेज से स्वच्छता के साथ स्वासूव पर्यावरण रक्षा के लाभ भी मिलेंगे,
लाडनूं में जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बताज सीवरेज और स्वच्छता के फायदे

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में इक़रा पब्लिक स्कूल लाडनूं के विद्यार्थियों को स्वच्छता ओर सीवरेज परियोजना की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवें। उन्होंने सीवरेज के फायदों के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया और बताया कि उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। साथ ही पर्यावरण स्वच्छता के फायदे बताये और शहरी स्वच्छता बनाए रखने के लिए घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका से आने वाले वाहन में डालने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य इमरान खान ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापक लाभ मिलेगा। यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। जिससे शहर स्वच्छ औऱ सुंदर बने। अध्यापक मोहसिन अली ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रगतिशील कार्य स्थल से विद्यार्थियों को दूर रहने को कहा गया। एसओटी रामकिशोर अध्यापिका रुखसाना, सानिया, सहित समस्त अध्यापक गण ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।






