लाडनूं के प्रसिद्ध वचनसिद्ध संत बाबा लादूदासजी की 36वीं बरसी पर भजन-जागरण कार्यक्रम 29 दिसम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के प्रसिद्ध वचनसिद्ध संत बाबा लादूदासजी की 36वीं बरसी पर भजन-जागरण कार्यक्रम 29 दिसम्बर को

लाडनूं (kalamkala.in)। संत लादूदास सेवा संस्थान के तत्वावधान में लाडनूं के सुप्रसिद्ध सांगलपति संत वचनसिद्ध व कर्मप्रधान स्वामी बाबाश्री लादूदास जी महाराज की 36वीं बरसी पर 29 दिसम्बर सोमवार तदनुसार (शपौष सुदी नवमी, संवत् 2082) को हर वर्ष की भांति डीडवाना रोड पर लादूदास चौराहा स्थित बाबा लादूदास जी की बगीची में बरसी समारोह का आयोजन किया जाएगा। संत लादूदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष प्रजापत ने बताया कि बरसी समारोह के मुख्य अतिथि सांगलिया धूणी के पीठाधीश श्री ओमदास जी महाराज रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि अड़कसर धूणी के पीठाधीश श्री ओमदास जी महाराज होंगे। बरसी समारोह के कार्यक्रम में भजन व जागरण का आयोजन 29 दिसम्बर सोमवार को रात्रि 7 बजे से किया जाएगा। समाधि पूजन अगले दिन 30 दिसम्बर मंगलवार को सुबह 10:15 बजे से होगा। प्रसादी व आशीर्वाद का कार्यक्रम 30 दिसम्बर मंगलवार को ही सुबह 11:15 बजे से किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now