वृंदा फाऊंडेशन जसवंतगढ द्वारा किया गया विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित, क्लेट (CLAT) परीक्षा में ऑल इंडिया 144वीं रैंक आने पर नितेश स्वामी और अन्य उपलब्धियों पर आधा दर्जन युवाओं का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वृंदा फाऊंडेशन जसवंतगढ द्वारा किया गया विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित,

क्लेट (CLAT) परीक्षा में ऑल इंडिया 144वीं रैंक आने पर नितेश स्वामी और अन्य उपलब्धियों पर आधा दर्जन युवाओं का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ के वृंदा फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुए विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के पूर्व छात्र नितेश स्वामी को प्रतिष्ठित क्लेट (CLAT) परीक्षा में ऑल इंडिया 144वीं रैंक आने पर सम्मानित किया गया। साथ ही वृन्दा फाउंडेशन की पूर्व छात्रा नाजमीन खान को क्लेट परीक्षा में आल इंडिया 1400वीं रैंक लाने पर सम्मानित किया गया। अन्य राजकीय पदों व एजेंसियों में चयन पर भी विभिन्न युवाओं को सम्मानित किया गया।

सरकारी ओहदों पर चयन पर किया गया इनका सम्मान

इसी तरह वृंदा फाऊंडेशन की ओर से ग्राम कसूम्बी के युवा हेमराज स्वामी का ग्रामसेवक पद पर चयन होने, ग्राम जसवंतगढ़ के गोपाल मेघवाल का जीआरपीएफ में चयन होने, रामचंद्र मेघवाल का अग्निवीर में चयन होने, ग्राम डाबड़ी के इन्द्रचंद बावरी का अग्निवीर में चयन होने, ग्राम जसवंतगढ़ के शिवराज मेघवाल का अग्निवीर में चयन होने पर उन सभी प्रतिभागियों और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभाशाली युवाओं व अन्य को विद्यालय की प्रार्थना सभा में दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया।

लगातार मेहनत का कोई विकल्प नहीं

क्लेट में 144वीं रैंक हासिल करने वाले नितेश स्वामी ने अपने शैक्षणिक अनुभव शेयर करते हुए उपस्थित छात्रों को बताया कि मेहनत और लगातार मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इसी तरह जीआरपी में चयनित गोपाल मेघवाल ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में कठोरता से अनुशासित रहकर नियमित पढ़ाई करने से ही अच्छे परिणाम आते हैं। स्कूल फाउंडर अंजनी कुमार सारस्वत ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रिंसिपल शुभांगी जैन उपस्थित बच्चों से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा अपनाई गए ‘सेल्फ स्टडी पैटर्न’ को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भगवान दास कसूम्बी, विकास जयपुरिया, नंदकिशोर मेघवाल, बजरंगदास स्वामी कसूम्बी, रामेश्वर बावरी, धर्मेंद्र, हेमंत चोटिया, नितिन मिश्रा, अविनाश प्रजापत, विष्णु स्वामी, सज्जन बक्ति, विकास बागड़ा, मुकुंद दाधीच सहित शाला स्टाफ एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now