जोखिमपूर्ण गतिविधियों से दूर रहें और सुरक्षा उपकरणों सहित सभी सावधानियां बरतें, श्रमिकों के लिए विस्तृत सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जोखिमपूर्ण गतिविधियों से दूर रहें और सुरक्षा उपकरणों सहित सभी सावधानियां बरतें,

श्रमिकों के लिए विस्तृत सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. द्वितीय स्थल पर श्रमिकों के लिए विस्तृत सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के तकनीकी मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।रूडिप टीम के असलम खान ने बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा हेलमेट, सेफ्टी शूज़, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ग्लोव्स आदि का नियमित उपयोग करें।किसी भी प्रकार का असुरक्षित कार्य, शॉर्टकट या जोखिमपूर्ण गतिविधि न करें। खुद तथा टीम के अन्य सदस्यों की सुरक्षा पर बराबर ध्यान दें। कार्य स्थल को स्वच्छ रखें ताकि मौसमी बीमारियों एवं संक्रमण का खतरा कम हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक प्रतिदिन कार्य शुरू करने से पहले अपनी सुरक्षा जांच (Safety Checklist) करें और दुर्घटना रोकने को अपनी पहली जिम्मेदारी मानें। साथ ही उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी औऱ शीतलहर में गर्म कपडे पहन कर कार्य करने तथा अलाव ताप करके अपना बचाव करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने कहा कि सुरक्षा को केवल नियम न मानकर व्यक्तिगत जिम्मेदारी और टीम वर्क समझा जाए। एक श्रमिक की लापरवाही पूरी टीम को जोखिम में डाल सकती है। कार्यशाला में एलएंडटी के रामकिशोर सहित श्रमिक मोहन राम, दुरजा राम, प्रद्युत, तन्मय, गोपीचंद, ईश्वरराम, रणजीत सहित सभी श्रमिकों ने भाग लिया और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के संकल्प को दोहराया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now