लाडनूं रेलवे स्टेशन पर विकास के कामों में तेजी, लिफ्ट लगाने का काम शुरू, प्लेटफार्म पर टीनशेड विस्तार, फर्श के नवीनीकरण का काम भी होगा, रेलवे सलाहकार अनिल खटेड़ के सतत् प्रयास रंग लाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर विकास के कामों में तेजी, लिफ्ट लगाने का काम शुरू, प्लेटफार्म पर टीनशेड विस्तार, फर्श के नवीनीकरण का काम भी होगा,

रेलवे सलाहकार अनिल खटेड़ के सतत् प्रयास रंग लाए

लाडनूं (kalamkala.in)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के रतनगढ़-डेगाना खंड पर स्थित लाडनूं रेलवे स्टेशन का अब कायापलट होने जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर बूढ़े-बुजुर्ग, बीमार, अशक्त आदि यात्रियों के लिए लिफ्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्लेटफार्म नं. एक पर टीनशेड का विस्तार किया गया है और प्लेटफार्म की सतह पर कोटा स्टोन लगवाया जाकर उसका नवीनीकरण, रेलवे के भवन की नवीन व पुरानी बिल्डिंग के फ्रंट पर ग्रेनाइट लगाने आदि का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनिल कुमार खटेड़ (लाडनूं निवासी- कोलकाता प्रवासी) ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि इस महीने में लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने के लिए फाउंडेशन काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद जयपुर व जोधपुर के इंजीनियरिंग विभाग के बड़े अधिकारियों ने लाडनूं स्टेशन का दौरा किया और उन्होंने स्टेशन से फोन कर उन्हें बताया कि लाडनूं स्टेशन पर लिफ्ट फाउंडेशन खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। खटेड़ ने उनके प्रति आभार जताया।

पहले प्लेटफार्म पर 4 टीन शेड हुए, एक विशाल टीन शेड का काम चालू

अनिल खटेड़ ने बताया कि लाडनूं रेलवे स्टेशन पर सुजानगढ़ साईड की तरफ एक टीन शेड तैयार हो गया। अब प्लेटफार्म नम्बर एक पर 4 शेड हो गये हैं। एक शेड नई बिल्डिंग और पुरानी के सामने बड़ा व चौड़ा और बन रहा है, जल्दी ही वो भी तैयार हो जायेगा।रेलवे सम्बंधी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल खटेड़ ने बताया कि सुजानगढ़ साईड वाला टीन शेड व प्लेटफार्म संख्या एक का सतह के नवीनीकरण का बकाया काम पहले रेलवे अधिकारियों ने मना कर दिया था और बोले थे कि बजट खत्म हो गया। इस पर उन्होंने (खटेड़ ने) निरन्तर प्रयास किया, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिली, तब उन्होंने रेलवे अधिकारियों से लाडनूं स्टेशन के लिए आवंटित सभी रुपयों का विवरण मांगा, कि उन्हें कहां-कहां कितना खर्च किया गया? क्योंकि पता चला था कि लाडनूं रेलवे स्टेशन के बजट का कुछ हिस्सा दूसरे स्टेशन पर खर्च कर दिया गया था और उन्हें बताया जा रहे थे आपका बजट खत्म हो गया, लेकिन रेलवे अधिकारियों से लगातार बातचीत के बाद उन्होंने सुजानगढ़ साईड के शेड व एक नम्बर प्लेटफार्म सतह का नवीनीकरण का बकाया कार्य के लिए स्वीकृति दी।

कोटा स्टोन व ग्रेनाइट लगेगा, जीएम के दौरे से मिली लाडनूं को लिफ्ट की सौगात

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नये टीन शेड के नीचे कोटा स्टोन व नयी व पुरानी स्टेशन बिल्डिंग के सामने ग्रेनाइट लगाने हेतु लगातार बातचीत में उन्हें सफलता मिली है। खटेड़ ने बताया कि रेलवे के जीएम का दौरा होता ही नहीं, लेकिन उन्होंने प्रयास करके जीएम का दौरा रखवाया। इसके लिए जीएम को बहुत बार फोन करके इस सेक्शन का दौरा करने को कहा था, तब जाकर उन्होंने स्वीकृति दी और लिफ्ट का कार्य, जो वर्षों से अटका पड़ा था, वो आचार्यश्री महाश्रमण जैसी पुण्य आत्मा के आगमन से पूर्व स्वीकृत हो पाया। खटेड़ ने इसे अपने आप में देव, गुरु और धर्म का आशीर्वाद बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

शहर चुनें

Follow Us Now